पिकनिक स्पॉट पर नाबालिग से रेप की कोशिश और मारपीट, दुखी छात्रा ने घर आकर कर दिया ये कांड
Vikram Jain | Oct 11, 2024, 17:13 IST
MP Sidhi harassment Saddened school girl hangs herself
मध्य प्रदेश के सीधी में एक स्कूली छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में दो युवकों पर छेड़छाड़, रेप की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में रेप और अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सीधी जिले से मामने आया है। यहां अपने दोस्त के साथ पिकनिक मनाने निकली स्कूली छात्रा से दो युवकों ने छेड़छाड़ की, साथ ही उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब दोनों ऐसा करने में नाकाम रहे तो छात्रा के साथ मारपीट कर डाली। घटना से आहत होकर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें छात्रा ने आरोपियों के नाम लिखे है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जमोड़ी थाना क्षेत्र का है। यहां 11वीं क्लास की छात्रा घर से सुबह ऑटो में बैठकर स्कूल के लिए निकली, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची, छात्रा अपने दोस्त के साथ गोरियरा बांध घूमने चली गई। इस दौरान बांध पर आरोपी टिकंल ठाकुर और पंकज पांडे पहुंचे और नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगे। इन युवकों ने छात्रा से दुष्कर्म करने की भी कोशिश की, जिसका विरोध करने पर दोनों ने छात्रा से मारपीट की।
घटना से दुखी होकर छात्रा घर पहुंची और घर वालों की अनुपस्थिति में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग यह कदम उठाने से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। जिसमें उसने आरोपियों का नाम लिखते हुए छेड़छाड़, दुष्कर्म करने की कोशिश करने समेत मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से सुसाइट नोट मिला है। शव की जांच में छात्रा के पैर, पीठ, नाक समेत शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर दोनों से पूछताछ जारी है। मामले में पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।
मामले में परिवार का आरोप है कि आरोपी युवकों ने लड़की का वीडियो बना लिया था। ये युवक उसे ब्लैकमेल करना चाहते थे। वह मना करती तो उसे पीटते थे। लड़की के पास महंगा मोबाइल मिला है। इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। घर में जब कोई नहीं था इस दौरान छात्रा ने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। जिसके बाद परिवार ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।
जानें पूरा मामला
आहत होकर छात्रा ने लगाई फांसी
कई जगह भी गंभीर चोट के निशान
ब्लैकमेल करना चाहते थे आरोपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari