लोकायुक्त की कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते नपा इंजीनियर गिरफ्तार
Vikram Jain | Nov 11, 2024, 19:32 IST
MP Sihore Lokayukta arrested bribe taking municipality engineer
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त के कड़े एक्शन के बाद भी सरकारी कार्यालयों में रिश्वत का खेल चल रहा है। अब लोकायुक्त ने सीहोर में रिश्वत के मामले में नगर पालिका इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी घूस
BHOPAL. मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की एक्शन के बाद भी सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश भर में लोकायुक्त पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी अधिकारी और कर्मचारी सबक नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सीहोर से सामने आया है। यहां नगर पालिका सीहोर के कार्यालय में भोपाल लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए इंजीनियर को 20 हजार की रिश्वत (bribe) लेते गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने मकान निर्माण की परमिशन के एवज में पैसे की डिमांड की थी। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है।
जानकारी के अनुसार सीहोर के सुरेश सिंह दांगी ने 8 नवंबर 2024 को भोपाल लोकायुक्त (bhopal Lokayukta) कार्यालय में रिश्वत मांगे जाने को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में सुरेश सिंह दांगी ने बताया कि सीहोर नगर पालिका सीहोर के इंजीनियर रमेश वर्मा ने उससे 1 लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद बात 70 हजार में तय हुई। इंजीनियर ने उनसे लुनिया चौराहे वाले प्लॉट पर मकान निर्माण में अनुमति देने के लिए रिश्वत की डिमांड की थी। इसको लेकर दोनों के बीच हुई बातचीत की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त के सामने पेश की थी। आवेदक का आरोप था कि बार-बार निवेदन करने के बाद भी इंजीनियर वर्मा प्लॉट पर मकान निर्माण की अनुमति नहीं दे रहे थे। साथ ही रिश्वत की मांग की थी। जिससे परेशान होकर शिकायत की गई।
मामले में शिकायत के 11 नवंबर सोमवार को लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी अनिल बाजपेयी के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की दी। इस दौरान शिकायतकर्ता सुरेश सिंह द्वारा रिश्वत के 20 हजार रुपए दिए गए। यह रुपए इंजीनियर के सहयोगी अंशुल जैन के माध्यम से ली गई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंशुल जैन से रिश्वत के पैसे बरामद किए है।
मामले में डीएसपी अनिल वाजपेयी ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरेश सिंह दांगी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। रिश्वत के मामले में आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑपरेटर दानिश और प्राइवेट इंजीनियर अंशुल जैन से मामले में पूछताछ की जा रही है। आरोपी इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं और आगे की जांच जारी रखी जाएगी।
जानें पूरा मामला
ट्रैप कार्रवाई के बाद हुई गिरफ्तारी
दो अन्य आरोपियों से भी पूछताछ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari