आज की बड़ी खबर : आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, अवैध रेत परिवहन का विरोध पड़ा भारी, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

Vikram Jain | Sept 02, 2024, 12:28 IST
Share
MP Singrauli tribal farmer crushed to death by tractor
MP Singrauli tribal farmer crushed to death by tractor

मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में रेत माफिया ने आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। किसान ने रेत के अवैध परिवहन का विरोध किया था। अब घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। रेत के अवैध खनन और परिवहन में लगे माफिया अधिकारी से लेकर ग्रामीणों की जान लेने पर उतारू है। ताजा मामला सिंगरौली से सामने आया है। यहां रेत के अवैध परिवहन में लगे दबंगों ने आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई गांव में हुई है। पुलिस ने रेत के अवैध परिवहन में लगे ट्रैक्टर- ट्राली को जब्त कर लिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

सीएम मोहन यादव से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। आदिवासी किसान की हत्या को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार हमला बोला है। पीपीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक गन्नई गांव में रविवार की रात को रेत माफिया से जुड़े लोग पटीर नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से ले जा रहे थे। इस दौरान इन लोगों ने आदिवासी किसान इंद्रपाल अगरिया (46) के खेत में से जबरदस्ती ट्रैक्टर ट्राली निकलने कोशिश की। खेत में धान की फसल को खराब होता देख किसान ने विरोध जताया और ट्रैक्टर- ट्राली को रोकने की कोशिश तो दबंग लोगों ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसके बाद किसान इंद्रपाल की मौत हो गई।अवैध परिवहन में लगा ट्रैक्टर बीजेपी नेता लाले वैश्य का बताया जा रहा है।

इंद्रपाल के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि रेत के अवैध परिवहन में लगी ट्रैक्टर ट्राली उनके खेत से निकाली जा रही थी, ट्रैक्टर से खेत में फसल खराब हो रही थी। सुरेश ने आरोप लगाया कि रेत का परिवहन गांव के लाले वैश्य और उनके साथी कर रहे थे। इससे पहले भी ट्रैक्टर निकाले जाने का विरोध किया था, लेकिन दबंग लोग नहीं माने। रविवार की रात को भी खेत से ट्रैक्टर ट्राली निकाली जा रही थी। इस दौरान भाई इंद्रपाल ने रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।

जीतू पटवारी ने बोला हमला

आदिवासी किसान की हत्या के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्वीट कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी उत्पीड़न अंतहीन हो चुके हैं। ताजा मामला सिंगरौली से सामने आया है। ये आरोपी भी बीजेपी से जुड़े हुए हैं!। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर माफिया की मदद करने आरोप लगाया है। पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ट्रैक्टर जब्त, मामले में जांच में जुटी पुलिस

मामले में बरका चौकी पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर के लाले वैश्य के होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो देखने पर समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किसान की मौत कैसे हुई है। डॉक्टर्स पोस्टमार्टम कर रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीपीसी चीफ जीतू पटवारी
  • आदिवासी किसान की हत्या
  • tribal farmer murder
  • सिंगरौली गन्नई गांव घटना
  • Singrauli Gannai incident
  • किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या
  • किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा