MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस का केस लिस्ट, लेकिन परीक्षा अब प्री 2026 के बाद ही संभव

Sanjay Gupta | Feb 20, 2026, 10:06 IST
Share
mp state service exam 2025 mains schedule update
mp state service exam 2025 mains schedule update

मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के 158 पदों के लिए मेंस जून 2025 से होल्ड पर है। हाईकोर्ट से शेड्यूल की मंजूरी के लिए अगस्त 2025 से इंतजार किया जा रहा है।

Indore. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में यहकेस बीच-बीच में लिस्ट हुआ, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब नई तारीख 24 फरवरी तय की गई है। वहीं उम्मीदवारों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

सवाल ये है कि अगर आयोग को मेंस की मंजूरी मिलती है, तो वह पहले होगी या फिर 26 अप्रैल को तय राज्य सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन होगा।

e467b543-729
e467b543-729

तारीख लंबी मिली, अब प्री के बाद ही मेंस

उधर अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोगराज्य सेवा परीक्षा 2026 की प्री की तैयारियों में ही जुट गया है। लंबे समय से इस केस की सुनवाई टलने के बाद बीते सप्ताह से आयोग का पूरा फोकस प्री के लिए हो गया है। वैसे भी आयोग ने हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए जो जवाब बनाया था, इसमें है कि कम से कम 45 दिन मेंस कराने में लगेंगे।

यानी 24 फरवरी को सुनवाई में मेंस का शेड्यूल ओके होता भी है, तो भी अब आयोग को मेंस की तैयारी के लिए समय नहीं मिलेगा। अप्रैल के पहले सप्ताह में मेंस रखी भी तो उधर प्री की तारीख पास में आ जाएगी। इससे उम्मीदवारों की तैयारी प्रभावित होगी। प्री में 1.30 लाख उम्मीदवार हैं।

मेंस के लिए मई-जून ही समय सही माना जा रहा

आयोग के बीच में जो चर्चाएं मेंस को लेकर हुई है। इसमें माना गया है कि परीक्षा के लिए सतत 6 दिन के लिए परीक्षा सेंटर चाहिए होंगे। इसके लिए फिर से सेंटर पर बात करने और तैयारी में समय लगेगा।

यह परीक्षाओं का समय है। ऐसे में मेंस कराना आसान नहीं होगा। इससे प्री की भी तैयारियां प्रभावित होगी। इसके लिए ये बेहतर होगा कि प्री को पहले कराया जाए। इसके बाद मई-जून में सारी तैयारियों के साथ मेंस को करा लिया जाए।

21 जुलाई के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई ही नहीं हुई

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के मेंस केस को लेकर 21 जुलाई 2025 के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हुई है। अंतिम आदेश में हाईकोर्ट ने आयोग को एक आदेश दिया था। वो ये कि वह दो सप्ताह में मेंस का शेड्यूल पेश करे। इसे मंजूर किया जाएगा। मेंस पर रोक नहीं है।

इसके बाद अगस्त में फिर 23 सितंबर में और नौ अक्टूबर को भी तारीख लगी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। फिर कंप्यूटर जनरेट नई तारीख 10 फरवरी शो हुई। इसके बाद भी केस लिस्ट नहीं हुआ। अब 24 फरवरी की तारीख शो की जा रही है। सुनवाई होगी ये भी अभी तय नहीं है।

इस तरह लंबा इंतजार कर रहे उम्मीदवार

राज्य सेवा परीक्षा 2025 में 158 पद हैं। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में आया था। इसमें 87 फीसदी कैटेगरी में 3 हजार 866 और 13 फीसदी कैटेगरी में 828 उम्मीदवार मेंस के लिए सफल हुए थे। कुल 4 हजार 694 उम्मीदवार मेंस के लिए मार्च माह से इंतजार कर रहे हैं। यह मेंस पहले 9 से 14 जून 2025 में प्रस्तावित थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार, यह तय किया प्रस्ताव

एमपी न्यूज: MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग में दिव्यांग के पद, सामान्य भर रहे आवेदन, आयोग ने रोका

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने उम्मीदवार, संख्या कितनी कम-ज्यादा हुई

EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत, अब MPPSC में 40 पार भी कर सकेंगे आवेदन

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MPPSC
  • हाईकोर्ट में सुनवाई
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • राज्य सेवा परीक्षा 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा