कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चलाते थे कफ सिरप का धंधा, पांच तस्कर गिरफ्तार

Aman Vaishnav | Jun 14, 2026, 11:35 IST
Share
कुरकुरे पैकेट में कफ सिरप का धंधा
कुरकुरे पैकेट में कफ सिरप का धंधा

भोपाल के गांधी नगर में अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामले में STF को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे 5 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी कुरकुरे के पैकेट के नीचे छिपाकर नशीली सिरप की सप्लाई करते थे।

समझें क्या है पूरा मामला..

  • अवैध कफ सिरप फैक्ट्री मामले में फरार 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार हुए।
  • इन पांचों आरोपियों पर कुल 80 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
  • आरोपी नशीले कफ सिरप को कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर भेजते थे।
  • इस पूरे मामले में STF अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
  • पुलिस ने फैक्ट्री और गोदाम से कुल 73 हजार 104 नशीली कफ सिरप की बोतलें बरामद की हैं।

5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

STF (विशेष कार्य बल) को अवैध नशीली दवाओं (नशीली दवाओं की जांच मामला) के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि हाल ही में गांधी नगर की पटेल सिटी में एक अवैध कफ सिरप फैक्ट्री पकड़ी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पांच इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 80 हजार रुपए का इनाम रखा था।

STF की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये आरोपी नशीले कफ सिरप की खेप को जबलपुर, सतना के साथ-साथ पूरे महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपियों ने तस्करी का एक अनोखा तरीका निकाला था। वे कफ सिरप की बोतलों को गाड़ियों में कुरकुरे के पैकेटों के नीचे छिपाकर ले जाते थे ताकि किसी को शक न हो।

मई में हुआ था अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

बता दें कि STF ने इसी साल 28 और 29 मई की रात को इस अवैध कफ सिरप फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। इस फैक्ट्री में ऑनरेक्स कफ सिरप की अवैध री-पैकिंग और री-फिलिंग का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही 49 हजार 920 बोतलें बरामद की थीं। इसके बाद पुलिस ने मुबारकपुर में स्थित इनके गोदाम पर छापा मारा था।

वहां से भी 23 हजार 125 बोतलें आफ कफ ब्रांड की जब्त की गईं। इस मामले में पुलिस पहले ही 10 आरोपियों को जेल भेज चुकी थी जबकि ये 5 आरोपी फरार चल रहे थे।

2.5 करोड़ का माल जब्त

STF ने फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसमें अर्जुन मालवीय, शिवांग टिटोरिया, नीरज चेलानी उर्फ नितिन उर्फ दादा भाई, नवाब खान और शरीफ खान को बैतूल, दिल्ली, इंदौर और सीहोर से धर दबोचा।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि ये लोग फर्जी फर्में और नकली दस्तावेज तैयार करते थे। ताकि अपने इस अवैध काले धंधे को कागजों पर वैध दिखा सकें।

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई में अब तक कुल 73 हजार 104 कफ सिरप की बोतलें जब्त की हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री की मशीनरी और अन्य सामान को मिलाकर करीब दो करोड़ 50 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने इन सभी को 5 दिन की रिमांड पर ले लिया है।

नशीले सिरप धंधे में किसकी क्या भूमिका?

इस अवैध नेटवर्क को चलाने के लिए हर आरोपी का काम पहले से तय था। आइए जानते हैं कि इस काले कारोबार में कौन क्या काम संभालता था:

आरोपी का नामगैंग में भूमिकाइनाम की राशि
अर्जुन मालवीयअर्जुन ट्रेडर्स नाम की डमी फर्म बनाकर कारोबार को वैध दिखाने की कोशिश करता था।30 हजार रुपए
शिवांग टिटोरियाफैक्ट्री के अंदर दवाओं के निर्माण, संचालन और पैकेजिंग का काम देखता था।20 हजार रुपए
नीरज चेलानीअवैध फैक्ट्री और मुबारकपुर वाले गोदाम के पूरे मैनेजमेंट और संचालन से जुड़ा था।20000 रुपए
नवाब खानमहाकौशल और विंध्य क्षेत्र में नशीली सिरप बेचने का पूरा सप्लाई नेटवर्क संभालता था।5 हजार रुपए
शरीफ खानसिरप को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए सप्लाई और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करता था।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल में डेढ़ करोड़ की नशीली कफ सिरप जब्त, तीन नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

कफ सिरप विवाद: संसद में गूंजा एमपी का जहरीला कफ सिरप कांड, सांसद विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा

जहरीला कफ सिरप कांड : जांच में मिले सबूत, परासिया के दो डॉक्टर गिरफ्तार

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड : मासूमों की मौत के आरोपी डॉक्टर की हाईकोर्ट से जमानत खारिज

Tags:
  • नशीली दवाओं की जांच मामला
  • STF
  • कफ सिरप कांड
  • कफ सिरप विवाद
  • कफ सिरप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा