MP में लाखों परिवारों को फ्री रजिस्ट्री, कपास मंडी शुल्क भी घटा, अध्यादेश जारी
Amresh Kushwaha | Jun 22, 2026, 09:50 IST
MP में 48 लाख को फ्री रजिस्ट्री
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों की मुफ्त रजिस्ट्री के लिए अध्यादेश जारी किया है। स्टॉम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क माफ होगा। कपास पर मंडी शुल्क 1% से घटाकर 0.50% और सामान्य मंडी शुल्क 1.50% किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- एमपी सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री का अध्यादेश जारी किया है।
- 48 लाख से अधिक लोगों को स्टॉम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।
- सरकार पर इस फैसले से 3800 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ आएगा।
- कपास पर मंडी शुल्क 1% से घटाकर 0.50% कर दिया गया है।
- सामान्य मंडी शुल्क 1% से बढ़ाकर 1.50% किया गया है।
गांव वालों को मिलेगी मुफ्त रजिस्ट्री
इस फैसले को लागू करने के लिए सरकार ने अध्यादेश जारी कर दिया है। पंजीयन विभाग और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग ने अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं। सरकार मानसून सत्र में इससे जुड़े विधेयक भी विधानसभा में ला सकती है।
कितने लोगों को होगा सीधा फायदा
screenshot-2026-06-21-211603_1782056869-158731
स्वामित्व योजना में अब तक क्या हुआ
लोन लेना होगा आसान
पंजीयन होने के बाद नागरिक घर बनाने, व्यापार शुरू करने या खेती के लिए बैंक से लोन ले सकेंगे। इससे उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस पूरी योजना के क्रियान्वयन के लिए आयुक्त भू-संसाधन प्रबंधन की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। इसमें महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, आयुक्त कोष एवं लेखा, संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास और एमपीएसईडीसी (MPSEDC- Madhya Pradesh State Electronics Development Corporation) के प्रबंध संचालक सदस्य होंगे। योजना के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के लिए 10 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।
कपास मंडी शुल्क में कटौती
प्रदेश में लगभग 158 कपास जिनिंग (Cotton Ginning) मिलें हैं। इनकी प्रोसेसिंग क्षमता करीब 13 लाख मीट्रिक टन है। महाराष्ट्र सरकार पहले से ही 0.50 प्रतिशत मंडी शुल्क ले रही थी। इसके चलते मध्य प्रदेश की जिनिंग मिलों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। अब शुल्क घटने से इन मिलों का महाराष्ट्र और अन्य पड़ोसी राज्यों में पलायन रुकेगा। रोजगार में वृद्धि होगी और जीएसटी (GST- Goods and Services Tax) संग्रहण भी बढ़ेगा।
सामान्य मंडी शुल्क में बढ़ोतरी भी
- 20 पैसे किसान सड़क निधि से ग्रामीण सड़क विकास में जाएंगे
- 10 पैसे मंडियों की मूलभूत संरचनाओं पर खर्च होंगे
- 12 पैसे गौ-संवर्धन एवं संरक्षण निधि में लगेंगे
- 4.25 पैसे कृषि अनुसंधान एवं कृषि अधोसंरचना विकास निधि के लिए
- दो पैसे मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के लिए
- 1.75 पैसे प्रचार-प्रसार एवं कृषक सम्मेलन के लिए उपयोग किए जाएंगे।
FAQ
- स्वामित्व योजना में मुफ्त रजिस्ट्री किसे मिलेगी और कैसे?
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत जिन ग्रामीण नागरिकों के अधिकार अभिलेख तैयार हो चुके हैं, उन्हें मुफ्त रजिस्ट्री का लाभ मिलेगा। इनमें 48.32 लाख निजी संपत्ति धारक शामिल हैं जिनकी जमीन, मकान, प्लॉट या अन्य संपत्तियां हैं। सरकार ने स्टॉम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क दोनों पूरी तरह माफ कर दिए हैं।
मोहन कैबिनेट से 48 लाख परिवारों को मिला बड़ा तोहफा, मुफ्त होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री
मोहन कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला, कपास पर मंडी शुल्क आधा
MP News: भावांतर योजना की राशि शासन स्तर पर हो, नहीं तो मंडी शुल्क बढ़ाना होगा
1479 सवालों के लापता जवाब; एमपी विधानसभा में कांग्रेस मांगेगी पाई-पाई का हिसाब!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari