मध्य प्रदेश माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2024 का रिजल्ट जारी, ESB की वेबसाइट से करें डाउनलोड

Manish Kumar | Sept 25, 2025, 18:17 IST
Share
mp-teacher-recruitment-2024-result-declared
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ESB ने माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024 का परिणाम 25 सितंबर 2025 को जारी किया। परिणाम ESB की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB ने "माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2024" का परिणाम 25 सितंबर 2025 को घोषित कर दिया है। यह परीक्षा मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 9882 शिक्षक पदों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन 20 अप्रैल से 29 अप्रैल 2025 तक प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों - भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया गया था।

1,85,065 कैंडिडेट्स हुए थे शामिल

इस परीक्षा में कुल 185065 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 160360 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम अब ESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

द सूत्र ने पहले ही दी थी जानकारी

बता दें कि द सूत्र ने इससे पहले ही बताया था कि इसका रिजल्ट तैयार है। इसमें एक मुद्दे को लेकर ईएसबी और विभाग के बीच में चर्चा हो रही थी। यह मुद्दा है पात्रता परीक्षा और चयन परीक्षा को लेकर। चयन परीक्षा में वही बैठते हैं जो पात्रता परीक्षा में बैठते हैं। इसमें पुरानी पात्रता परीक्षा के भी उम्मीदवार बैठे हैं।

इसे लेकर ही चर्चा चल रही थी कि उनकी वैधता को लेकर कोई मुद्दा तो नहीं है, क्योंकि वह पात्रता परीक्षा थी। इसी बात को ईएसबी और विभाग में एक बार और क्रॉस चेक और चर्चा चल रही थी, इसलिए इस रिजल्ट को जारी करने से रोक दिया गया था। इस मुद्दे पर जैसे ही चर्चा होकर बिंदु क्लियर हुआ, रिजल्ट जारी कर दिया गया। शिक्षक भर्ती | एमपी शिक्षक भर्ती

हाईकोर्ट दे चुका था रिजल्ट जारी करने की राहत

हाईकोर्ट

ग्रुप 4 के रिजल्ट की भी तैयारी

इसके साथ ही द सूत्र को लगातार ग्रुप 4 के रिजल्ट को लेकर भी मैसेज, फोन आ रहे हैं। इसमें अभी ताजा अपडेट यह है कि इसमें पूर्व में चार विभागों की शीट आना बाकी थी, अब दो की आ चुकी है और दो विभागों से शीट आना और बाकी है। इसके आते ही रिजल्ट जारी होगा।

be indian-buy indian
be indian-buy indian

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी शिक्षक भर्ती
  • शिक्षक भर्ती
  • ESB
  • ईएसबी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा