शिक्षा विभाग में तबादलों पर बड़ा अपडेट, आवेदन की डेट बढ़ी, 25 मई से शुरू होंगे तबादले
Sourabh Bhatnagar | May 16, 2025, 08:51 IST
mp-TEACHERS-online-transfer-application-2025
मध्य प्रदेश में 2025-26 की तबादला नीति के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में बड़ा बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी विभागों में स्वैच्छिक तबादले (Voluntary Transfer) की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा में बदलाव किया गया है। लोक शिक्षण आयुक्त (Public Education Commissioner) ने इसको लेकर नई तारीख जारी की है। अब टीचर्स (Teachers) के तबादले के लिए आवेदन 21 मई 2025 तक किए जा सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) समेत अन्य विभागों ने भी आवेदन की अंतिम तारीख में बदलाव किया गया है।
खबर यह भी...MP में 95% निजी स्कूलों में टीचर्स बगैर पुलिस वेरिफिकेशन के, अब शिक्षा विभाग करेगा चैकिंग
स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (Public Health and Medical Education Department) ने भी स्वैच्छिक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रखी है। स्वास्थ्य विभाग के नियमित अधिकारी और कर्मचारी 19 मई 2025 तक ई-HRMIS पोर्टल (https://hrms.mp.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक आवेदक को अपनी प्राथमिकता के अनुसार 10 स्थानों का चयन करना होगा। एक बार आवेदन करने के बाद उसमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी। 20 मई तक सभी आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और तबादला आदेश डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर जारी होंगे।
जिला स्तर पर तबादले ऑफलाइन तरीके से किए जाएंगे, लेकिन संबंधित अधिकारी को 7 कार्यदिवस के भीतर पोर्टल पर तबादला अपडेट करना आवश्यक होगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
मध्यप्रदेश की नई तबादला नीति | मध्यप्रदेश तबादला नीति | शिक्षकों की तबादला नीति | एमपी स्वास्थ्य विभाग | School Education Department | MP School Education Department | Madhya Pradesh School Education Department | एमपी प्राइमरी टीचर्स | मध्य प्रदेश में टीचर्स
तबादला नीति के तहत ऑनलाइन आवेदन की नई तिथियां
2025-26 की तबादला नीति (Transfer Policy) के मुताबिक स्वैच्छिक तबादला (Voluntary Transfer) के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट पहले 16 मई 2025 तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 मई 2025 कर दिया गया है। वहीं, तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा भी 20 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग में भी ऑनलाइन आवेदन 19 मई तक
स्वास्थ्य आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक आवेदक को अपनी प्राथमिकता के अनुसार 10 स्थानों का चयन करना होगा। एक बार आवेदन करने के बाद उसमें संशोधन की अनुमति नहीं होगी। 20 मई तक सभी आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और तबादला आदेश डिजिटल हस्ताक्षर के साथ पोर्टल पर जारी होंगे।
जिला स्तर पर तबादले ऑफलाइन तरीके से किए जाएंगे, लेकिन संबंधित अधिकारी को 7 कार्यदिवस के भीतर पोर्टल पर तबादला अपडेट करना आवश्यक होगा। गलत या अधूरी जानकारी देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
तबादला नीति 2025-26
| विभाग | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | आवेदन पोर्टल | आदेश जारी करने की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|
| स्कूल शिक्षा विभाग | 21 मई 2025 | संबंधित विभागीय पोर्टल | 25 मई 2025 |
| स्वास्थ्य विभाग | 19 मई 2025 | https://hrms.mp.gov.in | 20 मई 2025 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्यप्रदेश की नई तबादला नीति | मध्यप्रदेश तबादला नीति | शिक्षकों की तबादला नीति | एमपी स्वास्थ्य विभाग | School Education Department | MP School Education Department | Madhya Pradesh School Education Department | एमपी प्राइमरी टीचर्स | मध्य प्रदेश में टीचर्स
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava