इंदौर में प्रदेश के पहले सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव का शुभारंभ 27 अप्रैल को

Vishwanath Singh | Apr 26, 2025, 21:59 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा। जो कि हालही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा।

मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन इंदौर में 27 अप्रैल को किया जाएगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’ में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का ये कॉन्क्लेव आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल होंगे।

जारी होंगी 4 नई टेक-पॉलिसीज के लिए गाइडलाइन्स

इंदौर में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा। जो कि हालही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति व AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे। यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्यमिता और क्षमताओं को नई ऊंचाइयां देंगी।

यह खबर भी पढ़ें...Fortune India Celebrities List : शाहरुख बने सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्स, जानें अमिताभ ने कितना भरा टैक्स

IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स का भूमिपूजन भी होगा

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे। प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और एकल खिड़की की सुविधा मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें...कोर्ट में बोले जीतू, कोरोना के समय लड़ाई जनहित की थी, राजनीतिक नहीं

टेक लीडर्स से होगी वन–टू–वन बैठक

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में उमंग सिंघार ने नरोत्तम मिश्रा पर ली चुटकी, बोले वे दतिया के किसी घर में एकल भोज करते हैं, एक डेढ़ घंटे के विश्राम के साथ

एसीएस, कलेक्टर और महापौर ने किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश के तकनीकी विकास और औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले एमपी टेक ग्रोथ कांक्लेव 2025 की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को आयोजन स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा

Tags:
  • इंदौर
  • मोहन यादव
  • कलेक्टर
  • मुख्यमंत्री
  • आशीष सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब