MP में तहसीलदार ने की राहुल और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट, भड़की कांग्रेस, जानें क्या लिखा..
Vikram Jain | Aug 30, 2024, 20:32 IST
MP Tehsildar Amita Singh controversial post on Rahul and Priyanka
मध्य प्रदेश में तहसीलदार अमिता सिंह फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट की है। इस फेसबुक पोस्ट के बाद विवाद छिड़ गया है। मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है। इस बार अमिता सिंह प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को लेकर की गई विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस के निशाने पर हैं। फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदेश में इस पोस्ट पर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए इसे अशोभनीय बताया है साथ ही सरकार से मामले में एक्शन लेने की मांग की है।
राहुल और
गुना की कुंभराज से तहसीलदार अमिता सिंह ने फेसबुक पोस्ट में प्रियंका गांधी को लेकर लिखा है कि कैमरा सामने आते ही मुंह छिपाकर लंदन में दारू पी रही हैं। अपनी पोस्ट में अमिता सिंह ने एक फोटो भी लगाई है, जिसमें प्रियंका गांधी पति रॉबर्ड वाड्रा के साथ बैठी नजर आ रही हैं।
साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहुल खान बताते हुए लिखा कि लिखा कि बकरे और बीफ खाने वाले ब्राह्मण राहुल खान और वाड्रा परिवार हिंदुओं के देश में राज करने का सपना पाले हैं। इसके कुछ देर बाद अमिता सिंह ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।
![Tehsildar Amita Singh post]()
इस विवादित पोस्ट के वायरल होने के बाद मामले में तहसीलदार अमिता सिंह की सफाई सामने आई है। अमिता सिंह का कहना है कि अभी राजस्व महा अभियान चल रहा है। ओटीपी आते रहता है। मेरा मोबाइल मेरे पास नहीं रहता है। यह पोस्ट उनके द्वारा नहीं की गई है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस में आक्रोश देखा जा रहा है। अमिता सिंह की पोस्ट को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने कहा कि वे तहसीलदार हैं वे प्रशासनिक औकात में रहकर जिम्मेदारी निभाएं। केके मिश्रा ने अमिता सिंह को दायरे में रहकर नौकरशाह बने रहने की भी हिदायत दी है।
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भी पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए इस अशोभनीय पोस्ट बताया है। अरुण यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि यह अमिता सिंह तोमर हैं जो गुना जिले की कुंभराज तहसील में तहसीलदार पद पर पदस्थ हैं, जिन्होंने बलिदानी परिवार की बेटी प्रियंका जी के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट किया है। क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस अशोभनीय पोस्ट को सिविल सेवा आचरण के अनुकूल मानते हैं? अगर नहीं तो इन्हें तत्काल हटाया जाए।
तहसीलदार अमिता सिंह तोमर कई बार अलग-अलग मामलों में पोस्ट को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अमिता सिंह पहले भी कई बार विवादित पोस्ट कर चुकीं हैं। इससे पहले उन्होंने कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर बंगाल की सरकार को घेरा था। साथ ही वह नीट पेपर लीक मामले में भी पोस्ट कर कर चुकी हैं।
राहुल और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट
साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहुल खान बताते हुए लिखा कि लिखा कि बकरे और बीफ खाने वाले ब्राह्मण राहुल खान और वाड्रा परिवार हिंदुओं के देश में राज करने का सपना पाले हैं। इसके कुछ देर बाद अमिता सिंह ने ये पोस्ट डिलीट कर दी।
Tehsildar Amita Singh post
मामले में तहसीलदार अमिता सिंह ने दी सफाई
महिला हैं, अपने दायरे में काम करें
ज़ाहिर है ये विवादास्पद नौकरशाह मोहतरमा @Amitasinghtomar जी एक तहसीलदार हैं,अपनी प्रोफ़ाइल पर “पोषण विशेषज्ञ” भी लिखती हैं,हक़ीक़त में ये स्वयं “मानसिक कुपोषण” से ग्रसित हैं…!
बलिदानी गांधी परिवार के बेटी @priyankagandhi जी को लेकर उन्होंने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर जो कुछ भी लिखा… pic.twitter.com/wz87egAja9
— KK Mishra (@KKMishraINC) August 30, 2024
यह अशोभनीय पोस्ट
यह अमिता सिंह तोमर हैं जो गुना जिले की कुंभराज तहसील में तहसीलदार पद पर पदस्थ हैं, जिन्होंने बलिदानी परिवार की बेटी प्रियंका जी के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट किया है ।
क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस अशोभनीय पोस्ट को सिविल सेवा आचरण के अनुकूल मानते हैं ?
अगर नहीं तो इन्हें तत्काल हटाया… pic.twitter.com/pEOZBsAdbq
— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) August 30, 2024
पहले भी विवादित पोस्ट कर चुकीं हैं तहसीलदार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari