एमपी में टेलीकॉम सेवा का संकट: 26% लोग आज भी नेटवर्क से दूर, जानें पूरी रिपोर्ट
Sanjay Dhiman | Aug 31, 2026, 21:07 IST
mp-telecom-services-lagging-trai-report-2026
मध्य प्रदेश में जुलाई 2026 में टेली डेंसिटी 74.64% रही, जो राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। हालांकि, राज्य में मोबाइल कनेक्शन 3.76 लाख बढ़े। वहीं, फिक्स्ड वायरलेस 5G कनेक्शन में भी 21,616 की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
डिजिटल इंडिया के दौर में मध्य प्रदेश से चौकाने वाली खबर आई है। राज्य की लगभग 26 फीसदी जनता आज भी मोबाइल नेटवर्क से कटी है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में देश की कुल टेली डेंसिटी 94.68 प्रतिशत दर्ज हुई है। लेकिन मध्य प्रदेश की स्थिति काफी चिंताजनक और बहुत ही खराब है।
राज्य में टेली डेंसिटी का आंकड़ा सिर्फ 74.64 फीसदी पर अटका है। देश के सबसे पिछड़े तीन राज्यों में हमारा एमपी भी शामिल है। पहले नंबर पर बिहार 64.19 फीसद के साथ सबसे नीचे खड़ा है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की टेली डेंसिटी 72.19 फीसद दर्ज हुई। तीसरे नंबर पर हमारा मध्य प्रदेश 74.64 फीसद के साथ आता है।
राजनीतिक गलियारों में इस रिपोर्ट के आते ही हलचल बहुत तेज हो गई। टेली डेंसिटी किसी क्षेत्र के विकास का सबसे बड़ा पैमाना मानी जाती है। हर 100 लोगों पर कितने फोन चालू हैं, यह टेली डेंसिटी है। देश की राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा 368.33 फीसदी के करीब पहुंचा है।
दिल्ली की मजबूत अर्थव्यवस्था और टेक विकास को यह साफ दर्शाता है। मध्य प्रदेश का यह आंकड़ा बताता है कि दूरदराज नेटवर्क की कमी है।ग्रामीण इलाकों में अब भी लोग नेटवर्क की तलाश में भटकते हैं। छत्तीसगढ़ को मिलाकर भी एमपी टेलीकॉम के मोर्चे पर पिछड़ता दिखा है। विपक्षी दल अब इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेर रहे हैं।
नेटवर्क की खराब स्थिति से परेशान जनता अब विकल्प भी तलाश रही है। जुलाई 2026 में देश भर में कुल 15.98 मिलियन आवेदन आए। लोगों ने मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए तेजी से अप्लाई किया।जोन-2 के सभी राज्यों में एमपी नंबर वन पर निकल आया।
मध्य प्रदेश से कुल 1.52 मिलियन उपभोक्ताओं ने सिम पोर्ट कराया है। नेटवर्क की खराब सर्विस के चलते लोग तेजी से कंपनियां बदल रहे हैं। एमपी ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ दिया। जनता अच्छे सिग्नल और बेहतर प्लान के लिए पोर्ट करा रही है। यह आंकड़ा साफ बताता है कि लोग मौजूदा सर्विस से नाखुश हैं।
लैंडलाइन कनेक्शन के मामले में प्रदेश में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक ही महीने के भीतर 1 लाख से ज्यादा लैंडलाइन बंद हुए। जून में 24.65 लाख लैंडलाइन थे जो अब 23.63 लाख बचे।दूसरी तरफ मोबाइल यूजर्स की संख्या में थोड़ा इजाफा दर्ज हुआ। जुलाई महीने में एमपी में 3.76 लाख नए मोबाइल यूजर जुड़े।
अब राज्य में कुल 8.70 करोड़ से अधिक एक्टिव मोबाइल ग्राहक हैं। इसके साथ ही फिक्स वायरलेस 5-G कनेक्शन भी काफी तेजी से बढ़े। एक महीने में 21 हजार से ज्यादा नए 5G फिक्स कनेक्शन लगे। रिलायंस जियो और एयरटेल ही यह 5G सेवा अभी दे रहे हैं।
जुलाई के आंकड़ों में बिहार सबसे कम टेली डेंसिटी वाला LSA रहा। बिहार की टेली डेंसिटी 64.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश की टेली डेंसिटी 72.19 प्रतिशत बताई गई है। मध्य प्रदेश की टेली डेंसिटी 74.64 प्रतिशत दर्ज हुई है। इसके बाद असम की टेली डेंसिटी 83 प्रतिशत के आसपास रही।
राजस्थान में यह आंकड़ा 85.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं गुजरात, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सौ से ऊपर रहे हैं। दिल्ली LSA की टेली डेंसिटी सबसे ज्यादा 368.33 प्रतिशत रही।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP निकाय-पंचायत उपचुनाव का ऐलान: 8 सितंबर से नामांकन, जानें वोटिंग कब
LPG e-KYC की आखिरी तारीख आज, 1 सितंबर से नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर?
लाल साड़ी में फर्जी IAS तृप्ति ने विधानसभा में बनाया VIDEO, सामने आए ठगी के नए मामले
MP फार्मासिस्ट भर्ती विवाद: सिलेक्शन के बाद योग्यता पर सवाल, जॉइनिंग के लिए संघर्ष
राज्य में टेली डेंसिटी का आंकड़ा सिर्फ 74.64 फीसदी पर अटका है। देश के सबसे पिछड़े तीन राज्यों में हमारा एमपी भी शामिल है। पहले नंबर पर बिहार 64.19 फीसद के साथ सबसे नीचे खड़ा है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की टेली डेंसिटी 72.19 फीसद दर्ज हुई। तीसरे नंबर पर हमारा मध्य प्रदेश 74.64 फीसद के साथ आता है।
टेली डेंसिटी किसी क्षेत्र के विकास का सबसे बड़ा पैमाना
दिल्ली की मजबूत अर्थव्यवस्था और टेक विकास को यह साफ दर्शाता है। मध्य प्रदेश का यह आंकड़ा बताता है कि दूरदराज नेटवर्क की कमी है।ग्रामीण इलाकों में अब भी लोग नेटवर्क की तलाश में भटकते हैं। छत्तीसगढ़ को मिलाकर भी एमपी टेलीकॉम के मोर्चे पर पिछड़ता दिखा है। विपक्षी दल अब इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेर रहे हैं।
एमपी के लोग क्यों बदल रहे नेटवर्क
मध्य प्रदेश से कुल 1.52 मिलियन उपभोक्ताओं ने सिम पोर्ट कराया है। नेटवर्क की खराब सर्विस के चलते लोग तेजी से कंपनियां बदल रहे हैं। एमपी ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ दिया। जनता अच्छे सिग्नल और बेहतर प्लान के लिए पोर्ट करा रही है। यह आंकड़ा साफ बताता है कि लोग मौजूदा सर्विस से नाखुश हैं।
मोबाइल और फिक्स वायरलेस पर बड़ा भरोसा
अब राज्य में कुल 8.70 करोड़ से अधिक एक्टिव मोबाइल ग्राहक हैं। इसके साथ ही फिक्स वायरलेस 5-G कनेक्शन भी काफी तेजी से बढ़े। एक महीने में 21 हजार से ज्यादा नए 5G फिक्स कनेक्शन लगे। रिलायंस जियो और एयरटेल ही यह 5G सेवा अभी दे रहे हैं।
राज्यवार स्थिति
| राज्य/क्षेत्र | टेली डेंसिटी |
|---|---|
| बिहार | 64.19% |
| उत्तर प्रदेश | 72.19% |
| मध्य प्रदेश | 74.64% |
| असम | 83.00% |
| राजस्थान | 85.21% |
| गुजरात | 101.28% |
| आंध्र प्रदेश | 102.94% |
| महाराष्ट्र | 117.94% |
| कर्नाटक | 132.49% |
| दिल्ली | 368.33% |
| भारत | 94.68% |
टेली डेंसिटी में कौन राज्य आगे और पीछे
राजस्थान में यह आंकड़ा 85.21 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं गुजरात, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सौ से ऊपर रहे हैं। दिल्ली LSA की टेली डेंसिटी सबसे ज्यादा 368.33 प्रतिशत रही।
यह खबरें भी पढ़ें...
MP निकाय-पंचायत उपचुनाव का ऐलान: 8 सितंबर से नामांकन, जानें वोटिंग कब
LPG e-KYC की आखिरी तारीख आज, 1 सितंबर से नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर?
लाल साड़ी में फर्जी IAS तृप्ति ने विधानसभा में बनाया VIDEO, सामने आए ठगी के नए मामले
MP फार्मासिस्ट भर्ती विवाद: सिलेक्शन के बाद योग्यता पर सवाल, जॉइनिंग के लिए संघर्ष
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar