एमपी में शुरु होगा मंदिर प्रबंधन का कोर्स, क्या कुछ होगा खास, जानें

Aman Vaishnav | Feb 23, 2026, 13:53 IST
Share
mp temple management course cm mohan yadav
mp temple management course cm mohan yadav

अब मध्य प्रदेश के मंदिरों में प्रोफेशनल मैनेजमेंट नजर आएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 22 फरवरी को मंदिर प्रबंधन कोर्स की शुरुआत का ऐलान किया था। इससे धार्मिक पर्यटन तो बढ़ेगा ही, साथ ही युवाओं को नए रोजगार के मौके भी मिलेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 फरवरी को इंदौर में बताया था कि मंदिर प्रबंधन में स्नातकोत्तर (Postgraduate) और डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये कोर्स विश्वविद्यालयों के जरिए चलाए जाएंगे और ये दो साल के होंगे।

क्या है कोर्स का नाम?

सीएम ने बताया था कि इस कोर्स का नाम मंदिर प्रबंधन होगा। इस कोर्स में छात्रों को मंदिरों के प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षा और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी जरूरी चीजें सिखाई जाएंगी।

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने इस पहल की शुरुआत की है। इसके तहत डिप्लोमा और मास्टर डिग्री के कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनमें छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

13 प्रमुख धार्मिक स्थल बनेंगे

इस कोर्स में सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे मंदिरों का प्रबंधन अब रोजगार देने वाला बन सकेगा। इसके अलावा, राज्य के सभी बड़े धार्मिक स्थलों का भी सुधार किया जाएगा। काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे 13 प्रमुख धार्मिक स्थल बनाए जाएंगे। ओंकारेश्वर और चित्रकूट जैसे कई धार्मिक स्थलों का विकास पहले से ही चल रहा है।

सीएम ने आगे कहा था कि मंदिर सिर्फ धार्मिक विश्वास के केंद्र नहीं होते, अगर सही तरीके से प्रबंधन किया जाए तो ये आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि महाकाल लोक परिसर में अब फाइबर की मूर्तियों की बजाय पत्थर और धातु की मूर्तियां लगाई जा रही हैं, और ये मूर्तियां उज्जैन में ही बनाई जा रही हैं। इससे स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिल रहा है।

अन्य धार्मिक स्थलों का विकास

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि उज्जैन अब धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन गया है। एमपी में महाकाल लोक के बाद ओंकारेश्वर, मैहर की माताजी सहिक कई धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादवने यह भी बताया था कि मंदिर हमेशा से आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहे हैं। अब इन मंदिरों के साथ जुड़े वित्तीय और प्रबंधन पक्ष भी रोजगार बनाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए मंदिरों के प्रबंधन से जुड़ी कोर्स शुरू की जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

महाकाल लोक के बाद एमपी में बनेगा भव्य शनि लोक, 110 करोड़ में होगा तैयार

एमपी न्यूज: महाकाल के भक्तों के खुशखबरी, अब महाकाल लोक पहुंचना होगा और आसान

सदियों पुरानी परंपरा पर उठे सवाल, बांके बिहारी मंदिर में दो गुटों में बहस, जानें जगमोहन विवाद?

होली के बाद क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व, जानें इसका गहरा धार्मिक महत्व

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • ओंकारेश्वर
  • उज्जैन
  • मंदिर प्रबंधन
  • महाकाल लोक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा