MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा पर CM का खुलासा

Jitendra Shrivastava | Aug 01, 2026, 21:17 IST
Share
mp top news  (32)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला: CM मोहन यादव का खुलासा: MP मतदाता सूची से हटे 28 लाख नाम, अब नई लिस्ट से होंगे चुनाव। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्य प्रदेश आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाले पर सीएम मोहन ने किया यह खुलासा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज :सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में खुलासा करते हुए जवाब दिया। सीएम ने बताया कि इन आरोपी अभ्यर्थियों ने पहले तो शुरू के 15 मिनट में केवल प्रश्नपत्र को पढ़ा था। इसके बाद 15 से 30 मिनट में इन प्रश्नों का जवाब दिया। इनमें से 6 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। सीएम ने बताया कि सभी 12 अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी मतदाता सूची से हटे 28 लाख नाम, अब नई वोटर लिस्ट से होंगे चुनाव

मध्य प्रदेश में स्टेट इलेक्शन कमीशन (Election Commission) ने डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया है। इस दौरान अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का फिजिकल वेरिफिकेशन किया है। जांच में प्रदेशभर से 28 लाख फर्जी नाम सामने आए। इन सभी नामों को अब मतदाता सूची से हटा दिया गया है। आयोग का मकसद पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 21 भूस्वामी की 500 करोड़ की जमीन अवैध कॉलोनी दर्ज

अवैध कॉलोनी काटने वाले भूमाफिया के खिलाफ एक महीने से जिला प्रशासन का सख्त अभियान शुरू हो गया है। सरकारी जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है वहीं अब निजी जमीन पर भी अवैध कॉलोनी काटने वाले भूस्वामियों को जोरदार झटका लगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में 24 जिलों के आउटसोर्स कर्मचारी बाहर, एक अगस्त से बंद हुई सेवाएं

मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। पेंशन, भविष्यनिधि एवं बीमा संचालनालय ने 24 जिलों के आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटरों को हटा दिया है। एक अगस्त से इन कर्मचारियों की सेवाएं बंद हो गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर हुआ सस्ता, कीमतों में 200 रुपए की आई गिरावट

अगस्त महीने की शुरुआत लोगों के लिए राहत लेकर आई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कम हो गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। यह कटौती 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई है। कोलकाता में सिलेंडर 209 रुपए सस्ता हुआ है। दिल्ली में यह कटौती 202 रुपए की रही है। यह बदलाव खासकर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए फायदेमंद है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौलाना की भोलेनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी: कांवड़ियों ने थाना घेरा, FIR की मांग

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को माहौल गरमा गया। भगवान भोलेनाथ के बारे में एक मौलाना की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु चंदन नगर थाने पहुंचे और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेप-मारपीट के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर ज्ञानदास, FIR के बाद आश्रम से गायब

उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाकाल थाना पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई है। महिला ने ज्ञानदास महाराज पर रेप, मारपीट और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला शुक्रवार देर रात दर्ज हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल से दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सुपरफास्ट, आज से शुरू होंगी डेली उड़ानें

मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी नई सर्विस शुरू करने जा रही है। यह नई सर्विस आज (1 अगस्त 2026) से शुरू होने वाली है। इसके बाद भोपाल के लोगों का सफर बहुत आसान हो जाएगा। एयरलाइन अब भोपाल से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानें बढ़ाएगी। कंपनी ने इसका पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल तय कर लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कॉमर्शियल सिलेंडर से तत्काल टिकट तक... 1 अगस्त से लागू हुए ये नए नियम

अगस्त महीने की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ हुई है। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर से लेकर ट्रेन टिकट और बैंकिंग तक, हर जगह कुछ न कुछ बदला है। आइए एक-एक करके सभी बदलावों को समझते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल बन रहा अगला भागीरथपुरा? नलों से आ रहा सीवेज का पानी, 90% सैंपल फेल

भोपाल नगर निगम के पानी सप्लाई सिस्टम पर गंभीर सवाल उठे हैं। यूका (यूनियन कार्बाइड) कारखाने के आसपास की बस्तियों में पानी की जांच कराई गई। इसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। बड़े तालाब से सप्लाई होने वाले पानी के 90 फीसदी सैंपल में सीवेज वाला बैक्टीरिया मिला। कोलार सप्लाई के भी 25 फीसदी सैंपल फेल हो गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • जिला प्रशासन
  • कमर्शियल सिलेंडर
  • अगस्त
  • मतदाता सूची
  • महामंडलेश्वर ज्ञानदास
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब