MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
बंडा जहरीली शराब कांड में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपियों को पहले ही पता था कि शराब जहरीली है। फिर भी सप्लाई नहीं रुकी। सागर सेंट्रल जेल से मिले इनपुट के बाद जांच आगे चली। अब तक 52 आरोपियों पर एफआईआर हुई है और 36 गिरफ्तार हैं। पुलिस हत्या की धारा 302 में केस दर्ज करने की तैयारी में है।पूरी खबर पढ़ें...
MP Voter List: वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो जल्द करें आवेदन, 10 अक्टूबर तक है मौका
मध्य प्रदेश में नए और छूटे हुए वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहा यह अभियान 10 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके तहत 1 जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले वोटर्स भी आवेदन कर सकेंगे। इस फेज में फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के साथ मेनिफेस्टो देने की जरूरत नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ें...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
भोपाल के डीबी मॉल के सामने करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निगम की शुरुआती जांच में इस मामले में उनकी जिम्मेदारी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें...
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर भर्ती के लिए एमपीईएसबी आवेदन दोबारा शुरू करेगा। अब 13 से 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका लगी थी। इसके बाद जल संसाधन और पीएचई विभाग ने संविदाकर्मियों को 50% आरक्षण दिया है। MPESB Group 3 recruitment 2026 के तहत पहले 1040 पदों का विज्ञापन आया था। परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें...
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
मध्य प्रदेश भाजपा की पहली कोर ग्रुप बैठक में सत्ता और संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने प्रशासनिक कामकाज, अफसरों के रवैये और संगठन की अंदरूनी स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। बैठक में नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें...
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर प्रशासनिक विवाद बढ़ा है। कांग्रेस ने कलेक्टर-एसपी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने सुरक्षा और प्रोटोकॉल आदेशों की जांच मांगी है। अब अधिकारियों की तय जिम्मेदारी स्पष्ट करने की मांग है। कांग्रेस मामला विधानसभा और केंद्र तक उठाने की बात कहती है। आधिकारिक रिकॉर्ड से आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पूरी खबर पढ़ें...
पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, 1.5 करोड़ का विवाद आया सामने, उधर केयरटेकर ने घर ब्लास्ट की रची थी साजिश
भोपाल में पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के 48 घंटे बाद भी मकसद साफ नहीं है। आरोपी केयरटेकर वरुण कपूर घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने अब मामले में हत्या और लूट का केस दर्ज किया है। जांच में 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का नया एंगल भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें...
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: किसी के लिए 5 हजार 329 करोड़, तो किसी की सुनने वाला कोई नहीं। ऐसी दो तस्वीरें आपको मध्यप्रदेश में देखने को मिल जाएंगी। यहां मोहन सरकार ने 76 हजार से ज्यादा अतिथि शिक्षकों के लिए 5 हजार 329 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। ये फंड आने वाले 5 सालों यानी 2030-31 तक के लिए दिया गया है। इसी फंड से अतिथि शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें...
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Top News: भोपाल में पारंपरिक कॉलेजों में प्लेसमेंट की तस्वीर कमजोर है। उच्च शिक्षा विभाग की रोजगार योजनाओं में करीब 1.5 लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। नौकरी पाने वाले 25 प्रतिशत से भी कम रहे। योजनाओं पर करीब 2.96 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसके उलट IIIT Bhopal में प्लेसमेंट 89.33 प्रतिशत रहा। मेनिट भोपाल में कैंपस सिलेक्शन 85 से 90 प्रतिशत है। पूरी खबर पढ़ें...