MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, आठ IPS और 66 RPS के तबादले

Sandeep Kumar | Jun 05, 2026, 21:26 IST
Share
mp top
mp top

नमस्कार, आठ IPS और 66 RPS के तबादले, ESB पुलिस स्टेनो सूबेदार परीक्षा में आई तकनीकी समस्या, जौरा हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह गिरफ्तार, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

आठ IPS और 66 RPS के तबादले, आईपीएस अनु बेनिवाल को जबलपुर लगाया

भोपाल स्थित वल्लभ भवन से 5 जून 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी हुए। पहला आदेश IPS अधिकारियों के लिए था। दूसरा आदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों से जुड़ा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ESB पुलिस स्टेनो सूबेदार परीक्षा में आई तकनीकी समस्याएं, उम्मीदवार हुए परेशान

ईएसबी (ESB) द्वारा 4 जून को भोपाल में पुलिस स्टेनो सूबेदार स्टेनोग्राफी मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। भोपाल में वैष्णवी और मदन महाराज कॉलेज में यह परीक्षा हुई। इस परीक्षा में सौ पद है और 600 से ज्यादा उम्मीदवार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जौरा हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड सोनम कुशवाह गिरफ्तार, बस से अपने गांव जाते वक्त पकड़ाई

मुरैना जिले की हनी ट्रैप मामले की मास्टरमाइंड भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को जौरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे मुरैना से आने वाली एक बस से पुलिस ने पकड़ा। इस बस से वह अपने गांव अगरौता भाग रही थी। केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे जौरा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे ग्वालियर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रायसेन में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे समेत 3 की मौत

मध्य प्रदेश के रायसेन में आज, 5 जून एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां भोपाल से सागर रूट पर चल रही दो बसों के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में एक बस सीधे पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बसों के परखच्चे उड़ गए और एक यात्री का सिर दो हिस्सों में बंट गया। मृतकों के शव इस कदर क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 घायल हैं, जिनमें से कई के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रेप केस में जेल गए एसडीएम अरविंद माहौर की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बुलाना पड़ा

मुरैना जिले के एसडीएम अरविंद माहौर की जेल में पहली रात बेहद मुश्किल रही। एक महिला से दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें मुरैना जेल भेज दिया। जेल की बैरक नंबर 4 में रखा गया, जहां रात भर उनका हाल ठीक नहीं रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस में बवाल, क्रॉस वोटिंग की आशंका

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया है। इस फैसले के बाद पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को टैग करते हुए क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) का खतरा जताया है। एक तरफ विरोध है, दूसरी तरफ छिंदवाड़ा के विधायकों ने पार्टी के फैसले का समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक के बाद एक खुल रहे गेहूं खरीदी में घोटाले, अब तक 1.35 करोड़ का घोटाला

जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। प्रशासनिक जांच में पता चला कि खरीदी केंद्र भूमि ग्राम संगठन हटौली में रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक के बीच भारी अंतर है। जांच अधिकारियों ने जब वेयरहाउस का भौतिक सत्यापन किया तो हजारों क्विंटल गेहूं गायब मिला। इस खुलासे के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MPPSC में ADPO के 17 पदों के लिए 20 हजार आवेदन, वजह 11 साल में तीसरी भर्ती

एमपी का समाचार: सरकारी भर्ती में लगातार कम आ रहे पदों ने उम्मीदवारों के लिए समस्या बढ़ा दी है। लगातार पद कम हो रहे हैं। आयोग द्वारा एडीपीओ (ADPO) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें महज 17 पद हैं। आवेदन अवधि समाप्त हुई तो मप्र लोक सेवा आयोग भी चौंक गया। बता दें कि यह परीक्षा 18 अक्टूबर को प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राज्यसभा के लिए क्या तोड़ेंगे कांग्रेस विधायक, यह कर दिया दावा

एमपी के समाचार: मध्य प्रदेश में इस बार राज्यसभा के लिए तीन सीटें हैं। आंकड़ों के मुताबिक, दो सीटें बीजेपी के खाते में जाएंगी और एक सीट कांग्रेस को मिलने वाली है। बीजेपी ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है। लेकिन अब ये चर्चा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या तीसरी सीट के लिए कांग्रेस विधायकों में सेंध लगाएंगे। इसका संकेत उन्होंने शुक्रवार 5 जून को इंदौर में एक बयान में दिया है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इंदौर पहुंचे और तीसरी सीट को लेकर अपनी बात रखी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CBI ने रेलवे सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: जबलपुर CBI की टीम ने रेलवे SSE (सेक्शन इंजीनियर ) नारायण सिंह बुंदेला को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर दिया। फिलहाल बुंदेला से पूछताछ जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जल जीवन मिशन झाबुआ में फेल, 430 करोड़ खर्च फिर भी जनता प्यासी, जिम्मेदार कौन?

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश सरकार के सरकारी रिकॉर्ड कहते हैं कि झाबुआ जिले के 713 गांवों में से 519 में जल जीवन मिशन का काम पूरा हो चुका है। कागजों पर 430 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। पंचायतों को हैंडओवर भी हो चुका है। सब कुछ ठीक दिखता है, लेकिन जमीन पर तस्वीर एकदम उलटी देखने मिल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • MPPSC
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • ईएसबी
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • सोनम कुशवाह
  • मीनाक्षी नटराजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा