MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
यूथ कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव के बड़े ऐलान: 2027 में दो बार परीक्षा कराएगा MPPSC, रिसर्च के लिए छात्रों को हर महीने मिलेंगे 25 हजार
Bhopal. मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 को प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
JABALPUR. मध्य प्रदेश में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति की तारीख से नियमितीकरण से जुड़े लाभ देने के खिलाफ सरकार हाईकोर्ट पहुंची है। जबलपुर में 27 से ज्यादा मामलों की सुनवाई एक साथ होगी। इंदौर और ग्वालियर के मामले भी जबलपुर ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार नेंएकल पीठ के 12 सितंबर 2024 के आदेश को चुनौती दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी
एमपी में एक लाख पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इनमें से 15 सौ पद अकेले मंडी बोर्ड में भरे जाएंगे। मंडी निरीक्षक, उपयंत्री और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। भर्ती, पद और एमपी जॉब्स से जुड़ी सभी अपडेट को यहां डिटेल से पढ़ें।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
BHOPAL. मध्यप्रदेश में मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 11 जिले सूखे की कगार पर हैं। इनमें इंदौर और उज्जैन भी शामिल हैं। आलीराजपुर में सबसे ज्यादा 52 फीसदी कम बारिश हुई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने धार को सूखा घोषित करने और खरीफ फसल सर्वे की मांग की है। सरकार फील्ड सर्वे के बाद फैसला लेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
मध्यप्रदेश में टीईटी (Teacher Eligibility Test) के आवेदन की तारीख फिर बढ़ गई है। यह तीसरी बार हुआ है। अब अभ्यर्थी 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। करीब डेढ़ लाख पात्र शिक्षकों में बहुत कम ने आवेदन किया है। उधर टीईटी आंदोलन जारी है। मंत्री ने फॉर्म भरने को कहा, पर संगठन सीएम से मुलाकात चाहते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट पर उज्जैन की प्रॉपर्टी केस में उठे सवाल, कौन है ट्रस्टी, कैसे होते हैं चुनाव
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट को लेकर उज्जैन में सवाल खड़े हो गए हैं। मामला ट्रस्ट की बेशकीमती प्रॉपर्टी में रह रहे किराएदारों को बेदखली के नोटिस से जुड़ा है। नोटिस जारी होने के बाद विवाद बढ़ा और अब ट्रस्ट के कामकाज को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फेंकी
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में यूथ कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सिंगर जुबिन नौटियाल भी पहुंचे थे। उनके सुरीले आवाज को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र पहुंचे थे। इस दौरान छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे, उन्हें मना किया गया तो वे हंगामा करने लगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कॉलेज छोड़ साइबर ठगों से मिलाया हाथ, इंदौर के डेवलपर ने 2800 फर्जी ऐप बेच कराई करोड़ों की ठगी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंदौर से सॉफ्टवेयर डेवलपर पंकज गुप्ता को पकड़ा है। आरोपी साइबर ठग गिरोहों को खतरनाक एपीके फाइलें बेचता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो हजार से ज्यादा खतरनाक (APK) फाइलें बनाकर बेची थीं। इससे अब तक 15 करोड़ से ज्यादा की ठगी सामने आ चुकी है।खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
Indore: बाबा रामदेव और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पूर्व सांसद के खिलाफ घी को लेकर दिए बयान के चलते 50 करोड़ रुपए की मानहानि का केस इंदौर हाईकोर्ट में दायर किया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर-उज्जैन रूट पर चलती बस में आग, धुआं देख रोकी, एआईसीटीएसएल ने बस ऑपरेटर को दिया नोटिस
INDORE. इंदौर उज्जैन बस आग का मामला 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सामने आया। सांवेर रोड पर पंथपिपलई के पास यात्री बस MP13 P 2922 में आग लग गई। धुआं दिखते ही बस रोकी गई और सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए। AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस दिया है। परमिट निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भी भेजा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...