रामदेव-बृजभूषण विवाद खत्म, पतंजलि ने वापस लिया 50 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
Sanjay Gupta | Oct 06, 2026, 19:55 IST
बाबा रामदेव की पतंजलि फूड्स ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि केस वापस ले लिया।
Indore: बाबा रामदेव और बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद औपचारिक रूप से समाप्त हो गया। रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पूर्व सांसद के खिलाफ घी को लेकर दिए बयान के चलते 50 करोड़ रुपए की मानहानि का केस इंदौर हाईकोर्ट में दायर किया था।
कंपनी ने वापस लिया केस
केस वापस लेने के लिए कोर्ट में दिए गए आवेदन।
क्यों हुआ था विवाद?
सिंह ने कहा था कि गाय-भैंस पालोगे, तभी शुद्ध घी मिलेगा, नहीं तो रामदेव का नकली घी खाना पड़ेगा। इसके चलते यह केस दायर हुआ था। बृजभूषण के बयानों के बाद पतंजलि के उत्पादों की खरीद पर असर पड़ने की बात भी कंपनी ने कही थी।
कोर्ट का ऑर्डर
इंदौर में ही क्यों दायर किया था केस
संतों ने कराया था दोनों में समझौता
बृज भूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच समझौता।
समझौते के बाद रामदेव ने यह कहा था
उनके मुताबिक, बृजभूषण ने बातचीत में कहा कि अब तक की सारी बातें खत्म कर देते हैं। रामदेव ने कहा, “लोग सुनी-सुनाई बातों पर चले जाते हैं। बृजभूषण शरण सिंह को भी सुनी-सुनाई बातों के कारण गलतफहमी हो गई थी।”
रामदेव ने कहा, “यह बात साफ होनी चाहिए कि न तो पतंजलि का गाय का घी और न ही इसकी कोई दवा नकली है। स्वामी रामदेव में कुछ भी नकली नहीं है।”
कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह?
वे भारतीय जनता पार्टी से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह गोंडा, बलरामपुर और कैसरगंज जैसी सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्वांचल की राजनीति में उनका नाम लंबे समय से चर्चा में रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कुश्ती संघ और पहलवानों से जुड़े कई विवाद सामने आए। 2023 में कई महिला पहलवानों ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले में दिल्ली में प्रदर्शन भी हुआ था। बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया था।
पतंजलि से उनका विवाद नवंबर 2022 में दिए एक बयान से शुरू हुआ था। एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसी बयान के बाद पतंजलि फूड्स ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि केस दायर किया था।
बृजभूषण सिंह का विवादों से रहा है लंबा नाता
मई 2024 में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पांच महिला पहलवानों की शिकायतों के आधार पर आरोप तय किए थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354A के तहत चार्ज फ्रेम किए गए थे। एक महिला पहलवान की शिकायत में कोर्ट ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। इस केस में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर भी आरोपी थे।
बृजभूषण शरण सिंह शुरू से इन आरोपों से इनकार करते रहे। उन्हें अगस्त 2023 से जमानत मिली हुई थी और जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था।
बाद में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया। फैसले के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हुए तो वे सजा स्वीकार करेंगे।
पतंजलि के घी को लेकर दिया गया बयान भी उनके चर्चित विवादों में शामिल रहा। इसी बयान के बाद पतंजलि फूड्स ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि केस दायर किया था, जिसे अब समझौते के बाद वापस ले लिया गया है।
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग
By Jitendra Shrivastava
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अब अनुभव की शर्त खत्म,बिना अनुभव वाले भी कर सकेंगे आवेदन
By Mukesh Sharma
मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?
By VINAY VERMA
पंचायत चुनाव से पहले BAP को झटका: डूंगरपुर के 39 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, मदन राठौड़ ने दिलाई सदस्यता
By Saurabh Mishra
कोटा डबल मर्डर केस में अभियुक्त की फांसी की सजा पर लगी रोक, 75 साल की उम्र तक रहना होगा जेल में
By Mukesh Sharma
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
By Umeshwari Baghel
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
By Ashish Bhardwaj