MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 85 पार पेंशनर्स को मिलेगी 30% ज्यादा पेंशन

Sandeep Kumar | Jun 22, 2026, 21:06 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, भोपाल में UCC की बड़ी बैठक, कांग्रेस सहित 4 पार्टियां गायब, MP में 85 साल पार पेंशनर्स को मिलेगी 30% ज्यादा पेंशन, मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, नए चेहरों को मौका। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

MPPSC ने जारी की खाद्य सुरक्षा अधिकारी चयन सूची, देखें डिटेल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 की चयन सूची जारी कर दी है। कुल 123 पदों में से 109 पदों के लिए नाम घोषित हुए हैं। बाकी 13 प्रतिशत पद कोर्ट केस के फैसले के बाद भरे जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...


मोहन मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, नए चेहरों को मौका, पुरानों की छुट्टी तय!

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अपने पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार (mohan yadav cabinet expansion) को लेकर चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए थे कि विधानसभा के मानसून सत्र के बाद यह बदलाव हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक 5 से 6 मंत्रियों को हटाकर 7 से 8 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

भोपाल में UCC की बड़ी बैठक, कांग्रेस सहित 4 पार्टियां गायब, BJP और CPM में जोरदार बहस

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की तैयारी चल रही है। भोपाल में इस पर एक अहम बैठक हुई। सरकार ने 6 राष्ट्रीय दलों को बुलाया था। इनमें से केवल भाजपा और CPM ही पहुंचे। कांग्रेस सहित बाकी 4 दल बैठक से दूर रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 100+ बच्चे बीमार, प्रशासन ने कैंटीन से जब्त की खाद्य सामग्री

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में कैंटीन का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर एक्सपायर्ड मसाले और 12 सैंपल जब्त किए। जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

MP में लाखों परिवारों को फ्री रजिस्ट्री, कपास मंडी शुल्क भी घटा, अध्यादेश जारी

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। बता दें कि 02 जून को हुई कैबिनेट बैठक में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 को मंजूरी दी गई। इसके तहत स्वामित्व योजना में शामिल लोगों को अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा। स्टॉम्प ड्यूटी (Stamp Duty) और पंजीयन शुल्क दोनों पूरी तरह माफ होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

पूर्व RTO सौरभ शर्मा की नई कानूनी चाल! सुप्रीम कोर्ट के सहारे ED पर पलटवार

पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा जेल में बंद है। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। उसने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया है। उसने विशेष अदालत के संज्ञान को चुनौती दी है। ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

वित्त विभाग का आदेश: MP में 85 साल पार पेंशनर्स को मिलेगी 30% ज्यादा पेंशन

मध्यप्रदेश में 80 साल पार पेंशनर्स को 20% और 85 साल पार करने पर 30% अतिरिक्त पेंशन मिलेगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वित्त विभाग ने यह आदेश जारी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

आलाकमान की फटकार के बाद भी नहीं बदले विधायक पन्नालाल शाक्य के तेवर

मध्य प्रदेश के गुना जिले से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ( Mp Politics) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक नया वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे खुलकर बोलते नजर आ रहे हैं कि राजनीति में उन्हें रोकने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन वे हर बार जनता के दम पर आगे बढ़े। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

भोपाल जंक्शन बनेगा मंदिर जैसा भव्य स्टेशन, 350 करोड़ का प्लान तैयार

एमपी टॉप न्यूज:भोपाल जंक्शन का 350 करोड़ रुपए से पुनर्विकास होगा। PPP मॉडल पर मंदिर थीम के साथ AC वेटिंग रूम और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- हम काफिर तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो, लाड़ली बहना की राशि मत लो

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दो दिन से लगातार अपनी इंदौर विधानसभा 1 के विविध वार्डों में विकास कामों का भूमिपूजन/लोकार्पण कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने काफिर (हिन्दुओं को) शब्द कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए एक बयान दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्ल्कि करें...

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • MPPSC
  • मोहन मंत्रिमंडल
  • मध्य प्रदेश
  • समान नागरिक संहिता
  • UCC
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • सौरभ शर्मा
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच