MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 50% सीमा EWS से टूटी या OBC से

Sandeep Kumar | Jul 31, 2026, 21:30 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, एमपी ओबीसी आरक्षण सुनवाई: 50% सीमा EWS से टूटी या OBC से, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप, धार भोजशाला की बाउंड्रीवाल के पास लगी जमीन पर हुई नमाज। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ओबीसी आरक्षण सुनवाई: 50% सीमा EWS से टूटी या OBC से? हाईकोर्ट में सरकार की दलीलों पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 27% ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई हुई। ओबीसी पक्ष ने दावा किया कि 50% आरक्षण सीमा ओबीसी से नहीं टूटी। पक्ष ने कहा कि यह सीमा EWS आरक्षण लागू होने से टूटी है। सुनवाई में 87-13% भर्ती फॉर्मूले को भी चुनौती दी गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पहले आरक्षण की संवैधानिक वैधता पर फैसला होगा, उसके बाद 87-13% फॉर्मूले पर सुनवाई होगी। अगली सुनवाई सोमवार यानी तीन अगस्त को दोपहर 2:30 बजे होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप, HC में याचिका दायर

एमपी सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे में करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियों का पूरा विवरण नहीं दिया गया। हाईकोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के लिए 4 अगस्त की तारीख तय की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरकारी मंदिरों में पुजारी भर्ती पर आरक्षण विवाद, सरकार को जवाब देने आखिरी मौका

मध्य प्रदेश के सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों में पुजारियों की भर्ती एक बार फिर चर्चा में है। इस भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नहीं मिलने के आरोप पर हाई कोर्ट में चल रही जनहित याचिका की सुनवाई हुई। करीब एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सरकार अपना जवाब पेश नहीं कर सकी। अब कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगली सुनवाई तक हर हाल में जवाब दाखिल किया जाए। इसके साथ ही सरकार को अंतिम अवसर दे दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के सांदीपनि स्कूलों में अब बनेंगे हॉस्टल, नवोदय जैसी मिलेगी सुविधा

मध्य प्रदेश सरकार सांदीपनि स्कूलों को नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर विकसित करेगी। चुनिंदा स्कूलों में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इससे दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों के बच्चों को फायदा मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पद्मश्री साहित्यकार कैलाशचंद्र पंत का 90 साल में निधन, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के जाने-माने साहित्यकार पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत का शुक्रवार सुबह भोपाल में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। एक अगस्त को अंतिम संस्कार होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धार भोजशाला की बाउंड्रीवाल के पास लगी जमीन पर हुई नमाज, रहवासियों की आपत्ति

धार भोजशाला के पास आखिरकार जुमे की नमाज हो गई। लंबे समय से जगह को लेकर विवाद बना हुआ था। आखिरकार सर्वे नंबर 612 पर सहमति बनी जो भोजशाला परिसर से सटकर ही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में सर्वे नंबर 596 पर नमाज की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शहराध्यक्ष चिंटू से 6 घंटे में 275 सवाल, पूछा खानदान में पहले कोई नेता था क्या, AI क्या होता है

इंदौर में 21 फरवरी 2026 को कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन के बाहर बीजेपी और कांग्रेस में भिड़ंत हुई। जमकर पथराव हुए और दोनों ओर से नेता घायल हुए। बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस के 20 नेताओं पर केस हुआ। वहीं कांग्रेस की शिकायत पर बीजेपी के नेताओं पर और अज्ञात पर केस हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CM से सम्मानित सीएसपी नेहा पच्चीसिया फिर चर्चा में, छिन गए तीन थाने, जानें वजह...

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को कोरोना काल में अच्छे काम के लिए सीएम से सम्मान मिला था। यह सम्मान उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया था। अब वही अफसर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह अच्छी नहीं है। उन पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी से वसूली का गंभीर आरोप लगा है। इस आरोप ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट से केस जीतने वाले अथर्व चतुर्वेदी को डॉक्टर बनने से नहीं रोक सकता अटेंडेंस नियम- HC

हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी पैरवी खुद करने वाले जबलपुर के छात्र अथर्व चतुर्वेदी के सामने एक बार फिर मुश्किल खड़ी हो गई। इस बार विवाद प्रवेश का नहीं, बल्कि ई-अटेंडेंस का था। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा से पहले उपस्थिति कम होने के आधार पर उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा था। ऐसे में अथर्व ने फिर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने उनकी दलीलें सुनने के बाद राहत देते हुए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सीनियर एडवोकेट बनने की शर्त पर हाईकोर्ट सख्त, रजिस्ट्रार जनरल और सरकार को नोटिस

एमपी टॉप न्यूज:मप्र हाईकोर्ट ने सीनियर एडवोकेट पद के लिए 12 लाख रुपए आय शर्त वाली याचिका पर प्रदेश सरकार और रजिस्ट्रार जनरल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 53 करोड़ की बोली विवाद के बाद बोले मुनिश्री सुधासागर जी महाराज-दान हो टैक्स फ्री

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर के दलालबाग में मुनिश्री श्री सुधासागर जी महाराज का प्रवास रहेगा। चार माह का यह प्रवास है। इसके लिए गुरुवार को कलश रखने के लिए बोलियां लगीं। इसमें दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने करोड़ों की बोलियां लगाईं। द सूत्र की खबर के बाद पूरे जैन समाज में हलचल मच गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • ओबीसी आरक्षण
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • कैलाश चंद्र पंत
  • सीएसपी नेहा पच्चीसिया
  • मुनिश्री सुधासागर जी महाराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा