MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Sept 07, 2025, 07:48 IST
mp-top-news-7-september
नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्यप्रदेश की टॉप खबरों से... प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश; पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन संत नहीं। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर डकैती की कोशिश, रात 2.15 बजे घुसे नकाबपोश

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजलपुर राउ इंदौर स्थित घर पर डकैती की कोशिश हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। बदमाशों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। यह घटना 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे से ढाई बजे के बीच हुई है। हाल ही में पटवारी की कार पर हमला भी हुआ था। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन को नहीं कहा जा सकता संत

भारत में संतों को लेकर हमेशा से ही एक बड़ा विमर्श रहा है। हाल ही में, कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने संत होने की परिभाषा पर अपनी राय दी और कहा कि संत बनने के लिए केवल कथावाचक होना ही पर्याप्त नहीं है। पंडित प्रदीप मिश्रा के मुताबिक एक सच्चा संत वह है जो परमात्मा के निकट हो और उसके भीतर शांति और संतोष हो। उन्होंने यह भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और देवकीनंदन को संत नहीं कहा जा सकता, क्योंकि संत बनने के लिए बहुत तप और परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, उन्होंने प्रेम को सर्वोच्च भाषा मानते हुए इसे भगवान के निकटता का तरीका बताया। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



MP में डायल 112 की बढ़ेगी सेवा: एयर एंबुलेंस और एनएचएआई एंबुलेंस भी शामिल

मध्य प्रदेश डायल 112 सेवा में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस सेवा में अब एयर एंबुलेंस, एनएचएआई (National Highways Authority of India) एंबुलेंस और आरबीआई (Reserve Bank of India) करेंसी चेस्ट जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं जोड़ी जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तत्काल आपातकालीन मदद देना है, खासकर उन मामलों में जहां पारंपरिक एंबुलेंस या सुरक्षा सेवाएं पर्याप्त नहीं हो सकतीं। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



SC में सुनवाई से पहले ही ओबीसी आरक्षण बना सियासत का अखाड़ा

जीतू पटवारी के पत्र पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने ट्वीट कर किया पलटवार, अब रामेश्वर ठाकुर ने महाधिवक्ता और सरकार की नियत पर खड़ा किया सवाल। मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। भाजपा की ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ओबीसी समाज की भावनाओं से खेल रहा है और केवल राजनीति कर रहा है। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल में भी शनिवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। इसी तरह, गुना और इंदौर जैसे जिलों में भी भारी बारिश देखने को मिली। एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित तोरणमाल हिल स्टेशन में भूस्खलन हुआ जिससे कई गाड़ियां फंस गईं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में अतिभारी और भारी बारिश का अनुमान जताया है। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



भारत में दिखने वाला साल का पहला चंद्रग्रहण आज, महाकाल की आरती का बदला समय, उज्जैन के इन मंदिरों के भी बदले नियम

रविवार, 07 सितंबर को भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वहीं भारत में दिखाई देने वाला यह साल का पहला चंद्रग्रहण है। यह ग्रहण रात 9.56 बजे से शुरू होकर 11.48 बजे तक रहेगा। बता दें कि ग्रहण का असर इंसान के साथ भगवान पर भी होता है। इसी के चलते मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के मंदिर की शयन आरती का समय बदल दिया गया है। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



AIIMS भोपाल में होगा छाती के कैंसर का इलाज, अब नहीं पड़ेगी दिल्ली-मुंबई जाने की जरुरत

AIIMS भोपाल ने छाती के कैंसर के इलाज में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने छाती के कैंसर, जिसमें फेफड़ों और भोजन नली का कैंसर शामिल है, के लिए 'थोरासिक आंकोलॉजी' सुविधा शुरू की है। इससे मध्य भारत के कैंसर मरीजों को अब बड़े शहरों की यात्रा की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा महंगे इलाज और लंबी यात्रा की परेशानी को भी दूर करेगी। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में ईद मिलाद जुलूस के दौरान लगे सर तन से जुदा के नारे, कांग्रेस नेता समेत कई पर FIR, जानें पूरा मामला

एमपी के सागर में एक बाइक रैली के दौरान कथित तौर पर 'सर तन से जुदा' के नारे लगाए गए। इस घटना ने हर किसी को चौंका दिया है। इसके बाद हिंदू संगठन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरे मामले पर राज्य के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता विश्वास सारंग का भी बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता जताई है। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...



शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आखिरकार शिलॉन्ग के मेघालय की जिला कोर्ट में पत्नी सोनम रघुवंशी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। इसमें मुख्य आरोपी पांच हैं लेकिन इसमें तीन अन्य को सबूत नष्ट करने और मदद करने के लिए आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट कुल 790 पन्नों की है। इसमें जरूरत के हिसाब से आगे पूरक चालान भी मेघालय पुलिस द्वारा दाखिल किया जाएगा। खबर पड़ने के लिए क्लिक करें...





thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज | मध्यप्रदेश समाचार | एमपी समाचार | एमपी के समाचार | एमपी का समाचार | मध्यप्रदेश में बारिश | भोपाल एम्स



Tags:
  • भोपाल एम्स
  • MP Weather update
  • एमपी समाचार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • मध्यप्रदेश में बारिश
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • साल का पहला चंद्रग्रहण
  • महाकाल की आरती
  • चंद्रग्रहण
  • एमपी के समाचार
  • एमपी का समाचार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें