MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Sept 07, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल में भी शनिवार की सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। इसी तरह, गुना और इंदौर जैसे जिलों में भी भारी बारिश देखने को मिली। एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित तोरणमाल हिल स्टेशन में भूस्खलन हुआ जिससे कई गाड़ियां फंस गईं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में अतिभारी और भारी बारिश का अनुमान जताया है।
सीहोर जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद, भोपाल के बड़ा तालाब का पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया है। इसके कारण भदभदा डैम के गेट सीजन में पहली बार खोले गए। शनिवार सुबह 10:35 बजे महापौर मालती राय ने पूजा अर्चना की, इसके बाद डैम के दो गेट खोले गए। पानी की निकासी के बाद, इनमें से एक गेट को बंद कर दिया गया है। फिलहाल, कुल 11 गेटों में से केवल एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, रायसेन जिले में हलाली बांध के तीन गेट 2-2 मीटर तक खोले गए हैं, जिससे 451.89 क्यूमेक पानी निकाला जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 25.2°C डिग्री, इंदौर में 23.8°C डिग्री, ग्वालियर में 31.6°C डिग्री, उज्जैन में 30.5°C डिग्री और जबलपुर में 25°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.8 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.0 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.1 डिग्री, रीवा में 33.0 डिग्री, उमरिया में 32.6 डिग्री और सतना में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
![8951160d-4ad]()
मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 40.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 110 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 32.4 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.6 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के रतलाम में 128.0 मिमी, गौहरगंज में 108.0 मिमी, महिदपुर में 107.0 मिमी, पिपलोदा में 92.0 मिमी, गौतमपुरा में 85.6 मिमी और पुनासा बांध में 84.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
![e647d10a-989]()
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में शनिवार को तीन मजबूत मौसम प्रणालियां सक्रिय थीं, जिनमें एक मानसून प्रणाली और दो ट्रफ लाइनें शामिल थीं। इसके साथ ही एक लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) भी प्रभावी था। इन प्रणालियों की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आया और विभिन्न जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इन प्रणालियों की सक्रियता रविवार को भी जारी रह सकती है, जिससे बारिश के दौर में इजाफा हो सकता है। इस कारण कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक और मूसलधार बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 सितंबर को मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम जिलों में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, सीहोर, हरदा, इंदौर और देवास जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Trending Topics: आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम का हाल | MP Weather update
सीहोर जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद, भोपाल के बड़ा तालाब का पानी का स्तर 1666.50 फीट तक पहुंच गया है। इसके कारण भदभदा डैम के गेट सीजन में पहली बार खोले गए। शनिवार सुबह 10:35 बजे महापौर मालती राय ने पूजा अर्चना की, इसके बाद डैम के दो गेट खोले गए। पानी की निकासी के बाद, इनमें से एक गेट को बंद कर दिया गया है। फिलहाल, कुल 11 गेटों में से केवल एक गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, रायसेन जिले में हलाली बांध के तीन गेट 2-2 मीटर तक खोले गए हैं, जिससे 451.89 क्यूमेक पानी निकाला जा रहा है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.8 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 34.0 डिग्री, पृथ्वीपुर में 33.1 डिग्री, रीवा में 33.0 डिग्री, उमरिया में 32.6 डिग्री और सतना में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।
8951160d-4ad
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 32.4 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 6.6 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 95 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के रतलाम में 128.0 मिमी, गौहरगंज में 108.0 मिमी, महिदपुर में 107.0 मिमी, पिपलोदा में 92.0 मिमी, गौतमपुरा में 85.6 मिमी और पुनासा बांध में 84.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
e647d10a-989
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Trending Topics: आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम का हाल | MP Weather update
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA