एमपी में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सस्पेंड होगा लाइसेंस, जुर्माना भी भरना पड़ेगा

Aman Vaishnav | Apr 27, 2026, 14:30 IST
Share
mp traffic police helmet checking campaign driving license suspend
mp traffic police helmet checking campaign driving license suspend

प्रदेशभर में अब बिना हेलमेट बाइक चलाना भारी पड़ सकता है। पुलिस ने अब भारी जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस भी सस्पेंड करने की योजना बना ली है। इसके लिए 26 अप्रैल से 10 मई तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सड़क हादसों में मौतों को रोकने के लिए है।

मध्य प्रदेश में अब दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब अगर कोई दो पहिया वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा, तो सिर्फ जुर्माना ही नहीं होगा, बल्कि उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जाएगा।

इसके अलावा, लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।

विशेष अभियान चला रही पुलिस

हेलमेट पहनने को लेकर नियमों को सही तरीके से लागू करने के लिए 26 अप्रैल से 10 मई तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद सड़क हादसों में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम करना है।

खासकर युवाओं और महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले चार साल में रोड एक्सीडेंट्स में 543 लोगों की जान जा चुकी है।

सड़क हादसों में होने वाली मौतों के बारे में जान लीजिए

सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 60 से 70 प्रतिशत लोग चालक होते हैं। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लग जाती है, जो अक्सर मौत का कारण बनती है। मुख्यालय के निर्देश पर अब सभी जिलों में ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थानों की टीमें मिलकर कार्रवाई कर रही हैं।

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का चालान किया जा रहा है। इसके अलावा, लोगों को जागरूक करने के लिए खास कोशिशें भी की जा रही हैं। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए पुलिस हेलमेट पहनने के फायदे और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश दे रही है।

छोटी सी लापरवाही दुर्घटना का कारण

लोगों को समझाने के लिए वीडियो क्लिप, इन्फोग्राफिक्स और असली केस स्टडीज का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक छोटी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जिलों में ट्रैफिक पॉइंट्स और हादसों के संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां खास चेकिंग की जा रही है।

स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की टीम तैनात की गई है। कई जगहों पर पुलिसकर्मी खुद जाकर लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार अभी भी कई वाहन चालक हेलमेट को बोझ समझते हैं, खासकर जब वे छोटी दूरी के सफर पर होते हैं। यही लापरवाही हादसों का बड़ा कारण बनती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य इसी सोच को बदलना है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सावधान! पेंडिंग है ई-चालान तो जब्त हो जाएगी गाड़ी, घर-घर पहुंच रही पुलिस

एमपी न्यूज: ट्रैफिक पुलिस कोने में खड़े होकर बनाती हैं चालान, केवल VIP ड्यूटी करती है

Driving License: बिना RTO के चक्कर काटे घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं

Driving License Renew Process : ड्राइविंग लाइसेंस हो गया एक्सपायर, तो करें मिनटों में रेन्यू

ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड | परिवहन विभाग | दो पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंस्टाग्राम
  • ट्विटर
  • परिवहन विभाग
  • सोशल मीडिया
  • फेसबुक
  • व्हाट्सएप
  • दो पहिया वाहन चालकों पर जुर्माना
  • बिना हेलमेट बाइक
  • हेलमेट
  • ट्रैफिक पुलिस
  • दो पहिया वाहन
  • ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा