तबादला नीति का तोड़ निकाला, प्रभारी मंत्रियों को सिर्फ खाली पदों पर ट्रांसफर के अधिकार देने की तैयारी

Ravi Kant Dixit | Aug 19, 2024, 08:50 IST
Share
MP Transfer policy
MP Transfer policy

तबादला और पोस्टिंग को लेकर सरकार के पुराने अनुभव खराब रहे हैं। विपक्ष तबादला और पोस्टिंग में मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।

तबादलों के इंतजार में बैठे मध्यप्रदेश के हजारों कर्मचारियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार अब नई तबादला नीति नहीं लाएगी। इसके लिए बीच का रास्ता अपनाया गया है। अब प्रभारी मंत्रियों को सिर्फ विभागों में खाली पड़े पदों पर ही ट्रांसफर करने के अधिकार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश के बाद इस पर काम चल रहा है।

नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर पूरी तैयारी हो गई थी। माना जा रहा था कि मंत्रियों को जिलों का प्रभार मिलते ही सामान्य प्रशासन विभाग यानी जीएडी ट्रांसफर पॉलिसी पर सीएम की मुहर लगवाकर इसे जारी कर देगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सरकार ने बीच का रास्ता तलाश लिया है।

क्या होगी प्रक्रिया समझिए

यदि कोई कर्मचारी आवेदन करता है तो प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर रिक्त पद पर उसका ट्रांसफर किया जा सकेगा। वहीं, यदि पद खाली नहीं हुआ तो तबादला नहीं होगा। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए भोपाल जिले का कोई शिक्षक चाहता है कि उसका रायसेन जिले में तबादला हो जाए तो जहां वह शिक्षक तबादला चाहता है, वहां पद खाली होना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो तबादला नहीं होगा।

क्यों नई आएगी तबादला नीति

तबादला और पोस्टिंग को लेकर सरकार के पुराने अनुभव खराब रहे हैं। विपक्ष तबादला और पोस्टिंग में मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा है। लिहाजा, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। पहले माना जा रहा था कि 20 मार्च को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में तबादला नीति पर सहमति बन जाएगी और जीएडी इसे जारी कर देगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कैबिनेट बैठक में पुरानी ट्रांसफर पॉलिसी में ही संशोधन का रास्ता खोजा जाएगा।

जून में हटाया था तबादलों से प्रतिबंध

राज्य सरकार में करीब साढ़े सात लाख अधिकारी-कर्मचारी हैं। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा कर्मचारी अपना ट्रांसफर चाहते हैं, लेकिन अब चूंकि ट्रांसफर पॉलिसी आ ही नहीं रही है, ऐसे में उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले जून में शिवराज सरकार ने प्रदेश में 15 दिन के लिए ट्रांसफर से रोक हटाई थी। बाद में आवेदनों को देखते हुए इसे 7 दिन और बढ़ा दिया गया था। इसके पीछे मंशा यही थी कि चुनाव के ऐन पहले कर्मचारी वर्ग कहीं नाराज न हो जाए।

तीन साल से नहीं आई तबादला नीति

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2021 में ट्रांसफर पॉलिसी जारी की थी, तब प्रदेश में एक महीने के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया गया था। इसके बाद वर्ष 2022 व 2023 में ट्रांसफर पॉलिसी नहीं लाई गई। मामूली संशोधनों के साथ तबादले होते रहे। अब विधानसभा चुनाव के बाद तय था कि नई ट्रांसफर पॉलिसी लाई जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने पूरा खाका खींच लिया था, लेकिन अब यह तय किया गया है कि सरकार ट्रांसफर पॉलिसी नहीं लाएगी।

ravikant dixit
ravikant dixit


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • MP CM Mohan Yadav
  • MP transfer policy
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • mp transfer policy news
  • मध्य प्रदेश तबादला नीति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा