MP : परिवहन विभाग में जमकर भ्रष्टाचार , ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र , रखी ये मांग

Vikram Jain | Jun 20, 2024, 16:24 IST
Share
MP Transport Association wrote letter Transport Minister
MP Transport Association wrote letter Transport Minister

मध्‍य प्रदेश के परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परिवहन विभाग को भ्रष्टाचारियों के चंगुल से मुक्त कर आदर्श बनाने की मांग की।

BHOPAL. परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एक्शन में आ गया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार रोकने में विफलता के लिए सरकारी एजेंसियों को कटघरे में खड़ा किया है।

परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परिवहन विभाग को भ्रष्टाचारियों के चंगुल से मुक्त कर आदर्श बनाने की मांग की। एसोसिएशन के चेयरमेन राजेंद्र त्रेहन ने कहा है कि मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में कुछ लोगों के कारण भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह फैल गया है। उन्होंने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए इसे आदर्श विभाग बनाने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...एक विवाह ऐसा भी : नाना के साथ भागी नाबालिग नातिन, मंदिर में जाकर की शादी

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिखा पत्र

इस पत्र में लिखा गया है कि ‘मध्यप्रदेश की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी पर सौ फीसदी विश्वास जताते हुए बीजेपी की सरकार बनाई है और यह बेहद सौभाग्य की बात है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एक ओजस्वी प्रखर वक्ता और ईमानदार छवि के डॉ. मोहन यादव और आप जैसे सौम्य, सरल स्वभाव के मंत्री परिवहन विभाग को मिले हैं। आपसे आम जन को उम्मीद ही नहीं अपितु अटल विश्वास है की आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश का परिवहन विभाग भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा और माननीय प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार मुक्त देश व प्रदेश का सपना भी पूरा होगा। प्रधानमंत्री द्वारा चिन्तन कर अपने वक्तव्य में कई बार बोला गया है की भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है।

the sootr
the sootr

ये खबर भी पढ़ें...MPPSC 2024 प्री EXAM 23 जून को, जान लें क्या-क्या रहेगा बैन

परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का कैंसर

विगत कुछ वर्षों में मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में जिस तरह से कतिपय लोगों ने भ्रष्टाचार के कैंसर को पनपाया और फैलाया है, यह किसी से छुपा नहीं है। इसके चलते म.प्र. परिवहन विभाग की छवि पूरे देश भर में धूमिल हुई है। अगर यह कहा जाए कि एक चांडाल चौकड़ी के रूप में कुछ लोगों ने पूरी व्यवस्था को अपने व्यक्तिगत हितों की पूर्ति का साधन बना लिया है तो गलत नहीं होगा। ऐसे लोग एक बार फिर से परिवहन विभाग में सिर उठाने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार भ्रम फैलाकर सरकार की छवि को खराब करने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन पिछले एक माह से जिस तरह से मप्र सरकार ने डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में काम किया है हमें पूरी उम्मीद है कि इस तरह की भ्रष्टाचार पूर्ण व्यवस्था को फैलाने वाले न केवल परिवहन विभाग से दूर होंगे बल्कि नई ऊर्जा और उमंग के साथ परिवहन विभाग प्रदेश के विकास में एक नई रफ्तार के साथ बढ़ता नजर आएगा और आपके नेतृत्व में परिवहन विभाग एक आदर्श विभाग बनेगा, ऐसी आशा हम आपसे करते है।’

परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार, परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, एमपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, भोपाल न्यूज

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार
  • परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
  • एमपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब