बाबा महाकाल की शरण में क्रिकेटर कुणाल पंड्या, परिवार के साथ किए दर्शन
Vikram Jain | Nov 25, 2024, 24:03 IST
MP Ujjain cricketer Kunal Pandya visited Baba Mahakal
हार्दिक पंड्या बड़े भाई और क्रिकेटर कुणाल पंड्या रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने पत्नी और बच्चों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वह महाकाल की भक्ति में दिखाई दिए।
BHOPAL. भारतीय क्रिकेटर कुणाल पंड्या ने रविवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। पुजारी ने गर्भगृह के बाहर से ही कुणाल पांड्या को पूजन और दर्शन कराए। कुणाल ने बतया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ है। पंड्या बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर पहुंचे थे। यह उनकी उज्जैन यात्रा है।
बता दें कि विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन वीआईपी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी क्रम में रविवार को भारतीय क्रिकेटर कुणाल पण्ड्या पत्नी और बच्चों के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। कुणाल पंड्या ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पत्नी के साथ चांदी द्वार से भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान पुजारियों ने पूजापाठ कराई, साथ ही कुणाल पण्ड्या को प्रसाद स्वरूप बाबा महाकाल का दुपट्टा भेंट किया। इसके बाद वे नंदी हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी के कानों में मनोकामना कही। इस दौरान वह बाबा महाकाल की भक्ति में ध्यान लगाते दिखाई दिए।
मंदिर में पूजन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन से उन्हें बेहद खुशी मिली है। दर्शन के बाद सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। जब पिछली बार वह मंदिर में दर्शन के लिए पंहुचे तो उस समय जैसी सकारात्मक ऊर्जा आज भी महसूस हुई है। परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन को पहुंचे क्रिकेटर ने इस यात्रा को बेहद खास बताया
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर कृणाल पांड्या क्रिक्रेट के दिग्गज खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के बड़े भाई हैं। कृणाल का विवाद 27 दिसंबर 2017 को पांखुरी शर्मा से विवाह हुआ था। उन्होंने साल 2021 में वनडे इंटरनेशनल मैच में डेब्यू करते हुए इतिहास रचा था। उन्होंने डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 26 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।
बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे कुणाल पंड्या
पुजारियों ने भेंट किया महाकाल का दुपट्टा
सकारात्मक ऊर्जा का हुआ अहसास
हार्दिक पांड्या के बड़े भाई हैं कुणाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari