गरबा पंडाल में राहुल बनकर घूम रहे फिरोज की जमकर हुई पिटाई, जेब से निकला अश्लील सामान
Vikram Jain | Oct 09, 2024, 18:51 IST
MP Ujjain Firoz Khan entered the Garba pandal posing as Rahul
मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाम बदलकर गरबा पंडाल में घुसे मुस्लिम युवक की हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। फिरोज खान नाम का युवक राहुल नाम बताकर पंडाल में घुसा था। जानें पूरा मामला
BHOPAL. पूरे देश में इन दिनों नवरात्रि पर भक्त गरबा कर माता की भक्ति में कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी गरबा के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के गरबा पंडाल में बड़ी घटना सामने आई है। यहां हिंदू जागरण मंच ने राहुल बनकर गरबा पंडाल में घुसे फिरोज नामक युवक को पकड़ लिया। आईडी चेक करने के बाद युवक की पिटाई कर दी। उसकी जेब से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। इसके बाद फिरोज को पुलिस को हवाले कर दिया गया। नवरात्रि में उज्जैन में 3 दिनों में गरबा पंडाल में गैर हिंदू के प्रवेश का यह तीसरा मामला है।
उज्जैन में गरबा पंडाल में गरबा को आयोजन चल रहा था, इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को देखा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राहुल बताया। सवाल जवाब के दौरान कार्यकर्ताओं को शक हुआ तो सख्ती से पूछा तो उसने कुबूल कर लिया कि उसका असली नाम फिरोज है। उसकी आईडी चेक की गई तो उसका नाम फिरोज निकला। इसके बाद जब मुस्लिम युवक के जेब की तलाशी ली गई तो जेब से कंडोम के पैकेट निकले। इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के सामने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद फिरोज को पंवासा पुलिस को सौंप दिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है।
हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि पूरा मामला मक्सी मार्ग स्थित पंड्या खेड़ी गरबा पंडाल का है। हिंदू जागरण मंच की टीम रात को ओवर ब्रिज के नीचे डालडा मैदान में आयोजित गरबा में चैकिंग करने पहुंची थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक युवक को दिखा, पूछने पर उसने अपना नाम राहुल बताया। शक होने पर जब आधार कार्ड दिखाने को कहा तो उसने अपना असली नाम फिरोज बताया। युवक ने हर दिन अलग-अलग गरबा पंडाल में जाने की बात कुबूल की है।
रितेश माहेश्वरी ने आगे कहा कि ऐसे लोग लव जिहाद के मामले को जन्म देते हैं। गरबा पंडाल में अश्लील सामग्री लेकर घूमने का क्या उद्देश्य हो सकता है। गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किया गया है। इसके बाद भी मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर पंडाल में घुस गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिरोज के खिलाफ शांति भंग करने की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
राहुल बनकर पंडाल में घुसा फिरोज
हिंदू जागरण मंच ने चैकिंग के दौरान पकड़ा
रितेश माहेश्वरी ने आगे कहा कि ऐसे लोग लव जिहाद के मामले को जन्म देते हैं। गरबा पंडाल में अश्लील सामग्री लेकर घूमने का क्या उद्देश्य हो सकता है। गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित किया गया है। इसके बाद भी मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर पंडाल में घुस गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि फिरोज के खिलाफ शांति भंग करने की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari