पूर्व मंत्री पारस जैन ने निधन से पहले लिया था संथारा, जानें क्या होता है यह व्रत

Manya Jain | Aug 03, 2026, 12:35 IST
Share
mp ujjain paras jain death santhara vrat
mp ujjain paras jain death santhara vrat

पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन हो गया है। उन्होंने मौत से 3 दिन पहले संथारा लिया था। जैन धर्म में यह स्वेच्छा से अन्न-जल त्यागकर देह छोड़ने की प्रक्रिया है। आइए जानते हैं कि क्या होती है ये प्रक्रिया और कैसे लिया जाता है ये व्रत?

समझें क्या है पूरा मामला

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पारस जैन का सोमवार सुबह निधन हो गया।
  • वे 77 साल के थे। वे कुछ दिनों से बीमार थे और इंदौर के अस्पताल में भर्ती थे।
  • तीन दिन पहले उन्होंने संथारा ग्रहण किया था।
  • उनकी अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 2 बजे उज्जैन से निकाली जाएगी।

कौन थे पारस जैन

पारस जैन मध्य प्रदेश भाजपा के अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। वे उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे। 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने उन्हें पहली बार मंत्री बनाया था। 1990 से वे सक्रिय राजनीति में थे। 1998 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने उन्हें हराया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके बावजूद वे संगठन के कामों में लगातार सक्रिय रहे।

Paras Chandra Jain
Paras Chandra Jain


अस्पताल में भर्ती थे, तीन दिन पहले लिया संथारा

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पारस जैन कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें इंदौर के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्होंने तीन दिन पहले संथारा ग्रहण करने का फैसला लिया। सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर इंदौर से उज्जैन लाया जा रहा है।

संथारा क्या होता है, कैसे लिया जाता है

संथारा जैन धर्म की एक पुरानी परंपरा है। इसे सल्लेखना, समाधि-मरण या इच्छा-मरण भी कहा जाता है। दिगंबर परंपरा में इसे सल्लेखना कहते हैं, श्वेतांबर परंपरा में संथारा। यह व्रत साधु-साध्वी भी ले सकते हैं और गृहस्थ भी।

यह व्रत आमतौर पर तब लिया जाता है जब व्यक्ति बहुत बीमार हो या बुढ़ापे के आखिरी पड़ाव में हो। इसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अन्न और जल का त्याग करता है। यह फैसला व्यक्ति खुद अपनी पूरी सहमति से लेता है। इसे परिवार और गुरु की मौजूदगी में लिया जाता है।

जैन समाज के अनुसार यह आत्महत्या से अलग है। उनका तर्क है कि आत्महत्या निराशा या तनाव में होती है। जबकि संथारा शांत मन से, समझ-बूझकर और मृत्यु को सहज रूप से स्वीकार करने का प्रयास है। इसे धार्मिक और आध्यात्मिक साधना माना जाता है।

साल 2015 में राजस्थान हाईकोर्ट ने संथारा को आत्महत्या के बराबर मानते हुए इस पर रोक लगाई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस फैसले पर स्टे लगा दिया था। तब से यह मामला अदालत में लंबित है और जैन समाज में यह परंपरा जारी है।

देहदान का संकल्प भी लिया था

परिजन के मुताबिक पारस जैन ने अपने जीवनकाल में नेत्रदान, देहदान और चर्मदान का संकल्प भी लिया था। अंतिम संस्कार से पहले उनकी इच्छा के मुताबिक दान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सीएम मोहन यादव पहुंचेंगे अंतिम विदाई देने

पारस जैन की अंतिम यात्रा उनके अरिहंत नगर स्थित निवास से हीरा मिल मार्ग होते हुए निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे अंतिम विदाई देंगे। भाजपा नेताओं, सामाजिक संगठनों और उनके समर्थकों ने भी शोक व्यक्त किया है।

पारस जैन स्काउट गाइड के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने ये फोटो शेयर कर सीएम डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी।
पारस जैन स्काउट गाइड के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने ये फोटो शेयर कर सीएम डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की बधाई दी थी।


पहलवान नेता, रोज करते थे एक घंटा कसरत

whatsapp-image-2026-08-03-at-114014-am-1_1785737685-166208
whatsapp-image-2026-08-03-at-114014-am-1_1785737685-166208


पारस जैन युवावस्था में पहलवान भी रहे। समय मिलने पर वे अखाड़े जाते थे। रोज सुबह एक घंटा व्यायाम करना उनकी आदत थी। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय वे 68 साल के थे, तब भी अखाड़े में कसरत करते थे। कसरत के बाद वे पपीता, भीगे बादाम, अखरोट, एक कटोरी मैथीदाना और एक गिलास दूध लेते थे। इसके बाद वे मंत्री और नेता की जिम्मेदारी निभाने में जुट जाते थे।

ये भी पढ़ें...

पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन: इंदौर के अस्पताल में चल रहा था इलाज

इंस्टाग्राम का क्रिस जैन निकला जुम्मन अंसारी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, FIR दर्ज

करोड़ों की बोलियों के दौर में जैन संत का सादगी से चातुर्मास, जीता श्रद्धालुओं का दिल

आचार्य समय सागर होंगे MP के राजकीय अतिथि, CM मोहन यादव का ऐलान

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • पूर्व मंत्री पारस जैन
  • मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर
  • भाजपा
  • संथारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा