करोड़ों की बोलियों के दौर में जैन संत का सादगी से चातुर्मास, जीता श्रद्धालुओं का दिल

Ashish Bhardwaj | Aug 01, 2026, 14:21 IST
Share
जैन मुनि अभिनंदन सागर
जैन मुनि अभिनंदन सागर

करोड़ों की बोलियों के दौर में दिगंबर जैन मुनि अभिनंदन सागर राजस्थान के अलवर में सादगी से चातुर्मास कर रहे हैं। चातुर्मास स्थल पर ​न कोई टेंट लगा है और न ही कोई बैनर दिखता है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • करोड़ों की बोलियों के दौर में जैन संत अभिनंदन सागर का सादगी से चातुर्मास।
  • उनकी सादगी श्रद्धालुओं को चौंका रही है, क्योंकि यहां कोई चकाचौंध नहीं दिख रही।
  • आज चातुर्मास में कलश स्थापना की लाखों-करोड़ों की बोलियां देखने को मिलती है।
  • अभिनंदन सागर दिल्ली से विहार करके आए हैं, आचार्य विनीत सागर के शिष्य हैं।
सुनील जैन@अलवर

आज का दौर वह है, जहां धार्मिक आयोजनों की भव्यता बड़े-बड़े टेंट, जगमगाती लाइटों और कलश स्थापना के नाम पर करोड़ों की बोलियों से तय होती है। ऐसे में राजस्थान के अलवर में एक दिगंबर जैन ने सादगी से अपना चातुर्मास शुरू किया है।
​
इन दिनों अलवर में ढाई पैड़ी के अहिंसा स्थल मंदिर में दिगम्बर जैन मुनि अभिनंदन सागर महाराज का चातुर्मास चल रहा है। लेकिन यह चातुर्मास किसी भव्य आयोजन की वजह से नहीं, बल्कि अपनी सादगी और आडंबरहीनता के कारण पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।

​न कोई टेंट, न बैनर, न ही करोड़ों की बोलियां

आज के समय में चातुर्मास में कलश स्थापना और पाद प्रक्षालन (गुरु चरणों के प्रक्षालन) के लिए लाखों-करोड़ों की बोलियां देखने को मिलती है। मुनिश्री अभिनंदन सागर के इस चातुर्मास में ​कोई पोस्टर या बैनर नहीं दिख रहा है।

मुनि के चातुर्मास के लिए न विशाल टेंट लगाए गए और न ही महंगी सजावट की गई। कलश स्थापना से लेकर पाद प्रक्षालन जैसी धार्मिक क्रिया के लिए एक रुपए की भी बोली नहीं लगाई गई। हर श्रद्धालु को समान भाव से भक्ति करने का अवसर मिल रहा है।
​
मुनि अभिनंदन सागर ने कहा कि चातुर्मास केवल धर्म साधना व आत्मकल्याण का माध्यम है। इसमें किसी भी प्रकार का दिखावा या आडंबर नहीं होना चाहिए।

​गुरु परंपरा और अलवर से गहरा नाता

​अहिंसा स्थल जैन मंदिर के प्रबंधक बच्चू सिंह जैन ने बताया कि मुनि अभिनंदन सागर महाराज चातुर्मास के लिए दिल्ली से विहार कर अलवर पहुंचे हैं। वे आचार्य विनीत सागर जी के शिष्य हैं।

मुनिश्री के दादागुरु आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में लगभग 13 वर्ष पूर्व इसी अहिंसा स्थल मंदिर का पंचकल्याणक महोत्सव हुआ था। अब वर्षों बाद उनके शिष्य यहां आए हैं।

​श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब

जैन समाज के हरीश जैन के अनुसार चकाचौंध न होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

प्रतिदिन अलवर और इसके आसपास से भी बड़ी संख्या में भक्त केवल मुनिश्री के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ​चातुर्मास के दौरान मंदिर में रोजाना मुनिश्री के प्रवचन, शंका समाधान और जिनवाणी वाचन
हो रहे हैं।

​इसके अलावा प्रतिदिन श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन जैसे अनुष्ठान मुनिश्री के सानिध्य में हो रहे हैं।

ये खबर भी पढे़:-

मंत्री की बेटी की कार को मारी टक्कर, दूसरा पक्ष बोला-हम भी भाजपाई, नहीं देंगे हर्जाना

सूदखोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना जब्त

रिटायरमेंट के बाद आईपीएस किशन सहाय की भावुक अपील, जयपुर में किराए पर चाहिए मकान

कांग्रेस में बढ़ी बयानबाजी, डोटासरा के बयान पर संदीप चौधरी का तंज

Tags:
  • दिल्ली
  • जैन समाज
  • धार्मिक
  • अलवर
  • चातुर्मास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं