MP में एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल कर 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला
Vikram Jain | Jun 30, 2024, 22:44 IST
MP Umaria SDM misusing digital signature Fraud
यदि आप डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग करते हैं खासकर किसी सरकारी कार्यालय में हैं तो फिर थोड़ा अधिक सजग रहना होगा। मध्य प्रदेश में एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के उमरिया से डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर 4 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। यहां एमपीआरडीसी के अधिकारी ने एसडीएम के डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग किया और 4 करोड़ से ज्यादा की राशि का ट्रांसफर कर दिए। अब मामला सामने आने पर एसडीएम ने एफआईआर दर्ज करने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है।
मामला उमरिया के बांधवगढ़ का है। यहां एसडीएम रीता डेहरिया जो भू-अर्जन अधिकारी भी हैं। एसडीएम का आरोप है कि मुआवजे की राशि में धोखाधड़ी की गई है। उनकी आईडी का गलत इस्तेमाल कर सात लोगों को 4 करोड़ नौ लाख 55 हजार 311 रुपए का भुगतान कर किया गया है। एसडीएम रीता डेहरिया ने एमपीआरडीसी के सहायक महाप्रबंधक विनोद कुमार तंतुवाय पर डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी कर आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने उमरिया थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है।
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट, कार्यमंत्रणा समिति से हटाए ये विधायक
जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ एसडीम रीता डेहरिया ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि MPRDC के सहायक महाप्रबंधक द्वारा उनकी डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग किया गया है और 4 करोड़ से अधिक की राशि सात लोगों को गलत तरीके से भुगतान कर दिया गया है। यह रकम अदायगी उनके नाम से जारी कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... एक जुलाई से लागू होगा नया कानून... पुलिस ने कराई मुनादी, कोटवार ने गांव-गांव ढोल बजाकर दी जानकारी
शिकायत पत्र में लिखा गया है कि सहायक महाप्रबंधक विनोद कुमार तंतुवाय अपने कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर कीर्ति मिश्रा को लेकर एसडीएम कार्यालय बीते 4 अप्रैल को आए थे उनके पास ईमेल आइडी पासवर्ड पहले से था। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर रजिस्टर्ड करने के लिए उनसे सिग्नेचर करवाए थे और कहा था कि सिग्नेचर रजिस्टर्ड होने के बाद उन्हें जानकारी देंगे, लेकिन एमपीआरडीसी के अधिकारी ने ऐसा नहीं किया और फिर सात लोगों को गलत तरीके से भुगतान कर दिया।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जानें क्या है पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट, कार्यमंत्रणा समिति से हटाए ये विधायक
एसडीएम ने पुलिस से की शिकायत
ये खबर भी पढ़ें... एक जुलाई से लागू होगा नया कानून... पुलिस ने कराई मुनादी, कोटवार ने गांव-गांव ढोल बजाकर दी जानकारी
इस तरह की गई धोखाधड़ी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari