MP : कमलनाथ के खिलाफ ईडी को सबूत मिलने का दावा किया वीडी शर्मा ने

Marut raj | Mar 31, 2024, 21:05 IST
Share
कमलनाथ के खिलाफ ईडी को सबूत मिलने का दावा किया वीडी शर्मा ने MP VD Sharma claims ED has got evidence against Kamal Nath द सूत्र the sootr

लोकसभा चुनावों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ ईडी के पास सबूत होने की बात कही गई है। इस आरोप पर कमलनाथ और कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है।

भोपाल. सीनियरकांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ( Former CM Kamal Nath )की परेशानी बढ़ाने वाला बयान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( BJP State President VD Sharma ) की ओर से दिया गया है। इसमें शर्मा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व उनके नजदीकियों के खिलाफ ईडी को सबूत मिले हैं। उन्होंने कि भ्रष्टाचार व चंदे के धंधे के ठोस सबूत मिले हैं। इस पर कार्रवाई हो सकती है। शर्मा ने कहा कि आयकर विभाग की रिपोर्ट से यह बात पता चली है।

2019 के छापे में मिले थे सबूत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आरोप लगाया कि 2019 में कांग्रेस मुख्यालय से लेकर कमलनाथ ( KamalNath ) के निवास पर की गई कार्रवाई में ईडी ( ED ) को उनके खिलाफ सबूत मिले हैं। जांच में उनके नजदीकी लोगों की दो कंपनियों की भूमिका मिली है। इससे साफ हुआ है कि ठेकों के बदले में करोड़ों रुपए का लेन-देन नगद में हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के भर्ती अभियान से जुड़े सवाल के जवाब में शर्मा ( VD Sharma ) ने कहा कि केवल कांग्रेस व राजनीतिक दलों के लोग ही भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, बल्कि पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर देश के जाने-माने खिलाड़ी, कलाकार व प्रबुद्धजन भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Tags:
  • कमलनाथ
  • former CM Kamal Nath
  • ED
  • ईडी
  • पूर्व सीएम कमलनाथ
  • VD Sharma
  • BJP state president VD Sharma
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • kamalnath
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA