MP Vidhan Sabha : मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट कल, ये होगा खास

Shreya Nakade | Jul 02, 2024, 09:27 IST
Share
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट

मध्‍य प्रदेश का साल 2024-25 के लिए बजट 3 जुलाई को विधानसभा में पेश होगा। इस बजट में महिलाओं, बच्चों और किसानों के लिए खास प्रावधान हो सकते हैं। जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे...

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र ( mp vidhan sabha monsoon session ) चल रहा है। इसका पहला दिन हंगामेदार रहा। विपक्ष ने नर्सिंग घोटाले पर चर्चा को लेकर हंगामा किया। आज भी इसी मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं। इधर कल (3 जुलाई) वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।

लोकसभा चुनाव के चलते विंटर सेशन में अंतरिम बजट ही पेश हुआ था। यह बजट 1 लाख 45 हजार करोड़ का था। अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। यह बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा।

जगदीश देवड़ा पेश करेंगे बजट

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे। यह मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा। इस बजट में महिलाओं, बच्चों और किसानों के लिए खास प्रावधान की उम्मीद है। यह बजट मानसून सत्र के आखिरी दिन 19 जुलाई को पारित होगा।

ये खबर भी पढ़िए...

भोपाल नगर निगम का बजट आज, पिछले साल से इतना कम होगा इस साल का बजट

कर्ज पर बड़ा प्रावधान

मध्य प्रदेश के साल 2024-25 के लिए आने वाले बजट में कर्ज के लिए बड़ा प्रावधान हो सकता है। इसकी वजह प्रदेश में लोगों पर बढ़ता कर्ज है। इसकी वजह कम होती बचत है।

ये खबर भी पढ़िए...

लाड़ली बहना की राशि नहीं बढ़ेगी, मानसून सत्र में बढ़ोतरी का प्रावधान नहीं

सिंहस्थ की तैयारी

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट में एक हिस्सा सिंहस्थ की तैयारियों के लिए फंड भी होगा। 2028 में होने वाले सिंहस्थ पर कुल 6000 करोड़ खर्च होने हैं। इसमें से 1010 करोड़ रुपए साल 2024-25 में खर्च करने मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

राहुल गांधी ने हिंदुओं पर क्या कहा कि सदन में खड़ा हो गया हंगामा

हंगामेदार रहा पहला दिन

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का पहला ही दिन हंगामे से भरा रहा। विपक्ष ने नर्सिंग घोटाले पर चर्चा करने को लेकर हंगामा किया। इस मामले में बीजेपी की तरफ से कहा गया कि नर्सिंग घोटाले का मामला अभी कोर्ट में है इसलिए नियमों के अनुसार उस पर चर्चा नहीं हो सकती। हालांकि इसके बाद भी कांग्रेस चर्चा करवाने पर अड़ी हुई है। आज भी विधानसभा में हंगामे की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...

विधानसभा मानसून सत्र : नर्सिंग घोटाले पर हंगामा, कार्रवाई कल तक स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र

Tags:
  • मप्र विधानसभा
  • मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र
  • मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र
  • सिंहस्थ
  • मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र
  • mp vidhan sabha monsoon session
  • एमपी का बजट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि