एमपी विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार: UCC समेत एक साथ 14 विधेयक पेश
Saurabh Mishra | Jul 20, 2026, 15:25 IST
mp vidhansabha monsoon session
मध्य प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामेदार रहा। पहले दिन एमपी विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पेश हुआ। उज्जैन जमीन मामले पर हंगामे से कार्यवाही दो बार स्थगित हुई।
समझें क्या है पूरा मामला....
- मध्य प्रदेश सरकार ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को समान नागरिक संहिता विधेयक 2026 पेश किया।
- स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस पर मंगलवार चर्चा होगी।
- उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।
- इसके चलते कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
- कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मुखौटे लगाकर सदन पहुंचे।
यूसीसी बिल पर सियासत
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना था कि विपक्ष को हर समाज और धर्म के साथ खड़ा रहना चाहिए।
मुखौटे लगाकर पहुंचे कांग्रेस विधायक
मध्यप्रदेश की किसान-विरोधी सरकार को किसानों की पीड़ा दिखाई नहीं देती। मुख्यमंत्री मोहन यादव ज़मीन खरीदने में व्यस्त हैं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ़ प्रधानमंत्री की प्रशंसा करने में लगे हैं, और प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना महज़ नाम के कृषि मंत्री बनकर… pic.twitter.com/l948rhOwSJ
— MP Congress (@INCMP) July 20, 2026
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार आपस में 'फाइल-फाइल' खेल रही है। सरकार किसानों को न समय पर खाद दे रही है, न समर्थन मूल्य का लाभ दे रही है और न ही उनकी फसल खरीद रही है।
भाजपा सरकार में किसानों को अगर कुछ मिल रहा है, तो वह सिर्फ़ तारीख़ पर तारीख़।
: श्री उमंग सिंघार जी, नेता… pic.twitter.com/FbEz9OU8DG
— MP Congress (@INCMP) July 20, 2026
उज्जैन जमीन मामले पर जमकर हंगामा
जमीन चोर, गद्दी छोड़!
आज विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया, क्योंकि मुख्यमंत्री से जुड़े उज्जैन ज़मीन घोटाले जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा कराने से सरकार भाग गई। pic.twitter.com/jQm7zigH07
— MP Congress (@INCMP) July 20, 2026
इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में शोर-शराबा शुरू हो गया। कांग्रेस विधायक गर्भगृह के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर ने कार्यवाही आधे घंटे और फिर दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।
मानसून सत्र में एक साथ पेश हुए 14 बिल
कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने सवाल उठाया कि यह बिल कार्य सूची में पहले से क्यों नहीं थे? तोमर ने जवाब दिया कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी।
विधायक सचिन यादव और बाला बच्चन ने कहा कि सदन को विश्वास में नहीं लिया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधेयक की जानकारी विधायक दिनभर पढ़ सकते हैं।
3aa95640-5fd
सिंघार का दोहरी नीति का आरोप
ओबीसी महासभा की चेतावनी
कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे
वहीं, कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तख्तियों के साथ उठाई। कांग्रेस विधायक दल ने किसानों के हक की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।
FAQ
- प्रश्न 1:
एमपी विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक कब पेश हुआ?
जवाब: यह विधेयक मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को पेश हुआ। इस पर चर्चा मंगलवार को होगी। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी दी। - प्रश्न 2: एमपी विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा किस मुद्दे पर हुआ?
जवाब: उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर सदन में हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्थगन प्रस्ताव की मांग की थी। इसके चलते कार्यवाही दो बार स्थगित हुई। - प्रश्न 3: ओबीसी महासभा एमपी विधानसभा का क्यों कर रही है घेराव?
जवाब: महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने की मांग कर रही है। आठ साल से यह मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है।
MP में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, अब दूसरी शादी का लड्डू होगा मुश्किल
एमपी विधानसभा मानसून सत्र में गूंजेंगी आपकी आवाज: कांग्रेस ने मांगे सवाल
एमपी विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र: कृषि से लेकर गृह और ऊर्जा विभाग तक रहेंगे सदन के केंद्र में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari