अफसरों को अब समय पर देना होगा विधायकों के पत्रों का जवाब, अनदेखी पर शिष्टाचार समिति सख्त

Aman Vaishnav | Apr 24, 2026, 09:08 IST
Share
mp vidhansabha protocol committee action officers
mp vidhansabha protocol committee action officers

मध्य प्रदेश विधानसभा की शिष्टाचार समिति अब कड़ा कदम उठा रही है। सरकारी अफसरों को अब विधायकों के पत्रों का जवाब समय पर देना होगा। अगर 15 दिन में जवाब नहीं दिया गया, तो इसे विधायक की गरिमा का उल्लंघन माना जाएगा।

News in Short

  • विधायकों के पत्रों का जवाब न देने पर अब अफसरों की खैर नहीं होगी।
  • विधानसभा की शिष्टाचार समिति के पास वर्तमान में 24 शिकायतें लंबित पड़ी हैं।
  • समिति की बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें सामान्य प्रशासन विभाग से आईं थीं।
  • प्रभारी मंत्रियों के दौरों की जानकारी अब स्थानीय विधायकों को देना अनिवार्य होगा।
  • 15 दिनों के भीतर जवाब न देना विधायक की गरिमा का उल्लंघन माना जाएगा।

News In Detail

मध्य प्रदेश विधानसभा की शिष्टाचार समिति ने विधायकों की अनदेखी को लेकर सख्त कदम उठाया है। अब अगर किसी विभाग ने समय पर विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों और पत्रों का जवाब नहीं दिया, तो इसे अनदेखी माना जाएगा। फिलहाल समिति के पास 24 लंबित शिकायतें हैं। इनमें प्रोटोकॉल और निमंत्रण न मिलने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग से सबसे ज्यादा शिकायतें

23 अप्रैल को विधानसभा में हुई शिष्टाचार और सम्मान समिति की बैठक में सबसे ज्यादा शिकायतें सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से आईं थी। इन शिकायतों पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था।

समिति ने कहा है कि जिन मामलों में जवाब नहीं आया, उनसे जल्दी जानकारी मांगी जाए। साथ ही अब जिलों के अधिकारियों को विधायकों के सवालों और सरकारी कामकाजी पत्रों का जवाब देना होगा।

vidhansabha meeting
vidhansabha meeting

विधायक नरेंद्र कुशवाह और कलेक्टर की चर्चा

समिति की बैठक में बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह से जुड़ी एक घटना और भिंड के तत्कालीन कलेक्टर के बारे में भी चर्चा हुई थी। कुशवाह ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट जाने और वहां जो हुआ, उस पर समिति ने संज्ञान लिया। इसके अलावा विधायक निधि और राज्य सरकार के प्रोटोकॉल नियमों के पालन को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।

vidhansabha
vidhansabha

विधायक की गरिमा का उल्लंघन

समिति के सभापति बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो भी लंबित शिकायतें हैं, उन्हें तुरंत निपटाया जाए। सिंचाई और अन्य बड़े विभागों में विधायकों के प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है।

जब जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री दौरे पर जाते हैं तो विधायकों को इस बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। विभागीय समितियों में भी विधायकों को शामिल नहीं किया जाता है।

समिति का मानना है कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होते हैं, अगर अधिकारी 15 दिनों में उनके पत्रों का जवाब नहीं देते या कार्यक्रमों के कार्ड नहीं भेजते, तो यह विधायक की गरिमा का सीधा उल्लंघन है।

FAQ

  1. एमपी विधानसभा की शिष्टाचार समिति ने क्या नया नियम बनाया है?
    समिति ने अब विधायकों के पत्रों का जवाब देना अनिवार्य किया है। अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। ऐसा न करने पर इसे विधायक की गरिमा का उल्लंघन मानेंगे। अब प्रोटोकॉल के पालन को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त हुए विधायक सूर्य प्रकाश, आंदोलन की दी चेतावनी

महिला आरक्षण पर मप्र में विधानसभा का विशेष सत्र क्यों बनेगा ऐतिहासिक राजनीतिक घटना?

मध्यप्रदेश न्यूज: ‘बागी’ तेवरों वाले विधायक प्रीतम लोधी संगठन के आगे पड़े फीके

सीएम सचिवालय में अफसरों के बीच कामकाज का बंटवारा, किस अफसर को क्या जिम्मेदारी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • राज्य सरकार
  • विधायक निधि
  • बृजेंद्र प्रताप सिंह
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • बीजेपी विधायक नरेंद्र कुशवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा