विजय शाह केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार को दिया नोटिस

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 17, 2025, 12:54 IST
Share
Human Rights Commission Notice in Vijay Shah case
Human Rights Commission Notice in Vijay Shah case

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के मामले में मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में 19 मई को सुनवाई होगी।

MP News: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा विवाद उठा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के कारण राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मंत्री के बयान को गंभीरता से लेते हुए सरकार से जवाब मांगा है और मामले को संज्ञान में लिया है।

विवादित बयान

मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी लिए विवादित टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया हुई। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला और मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई। इस विवाद ने पूरे देश में ध्यान आकर्षित किया है और मंत्री विजय शाह मुश्किल में फंस गए हैं।

ये भी पढ़ें:

सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं | विजय शाह के बाद अब जगदीश देवड़ा ने की बदजुबानी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिया नोटिस

राजस्थान के नेता चर्मेश शर्मा द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया। आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भेजते हुए विवादित बयान के बारे में विस्तृत जानकारी और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी के चरणों में सेना नतमस्तक, विजय शाह के बाद अब जगदीश देवड़ा के बयान से बवाल

सुप्रीम कोर्ट का क्या है कहना

मंत्री विजय शाह ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अपील दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री को कड़ी फटकार लगाई है और FIR के आदेश को रोकने से इनकार किया है। इस मामले की सुनवाई अब 19 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट में निर्धारित है।

इसी दौरान, अधिवक्ता जय ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट लगाया है जिसमें हाई कोर्ट का पक्ष सुनने की मांग की गई है। सीनियर एडवोकेट कपिल सिंबल ने तुरंत सुनवाई की मांग की है ताकि निष्पक्ष निर्णय लिया जा सके।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Supreme Court
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • नोटिस
  • मानव अधिकार आयोग
  • FIR
  • विजय शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा