MP Weather : मध्य प्रदेश में आज 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, अब तक प्रदेश में हुई कुल इतनी बारिश
Deeksha Nandini Mehra | Jul 25, 2024, 07:40 IST
MP Weather update 2024
लगातार बारिश से नर्मदा का जलस्तर 2 फीट बढ़ गया है। दूसरी नदियों और बांधों में भी लगातार पानी का लेवल बढ़ रहा है। गुरुवार को भोपाल, जबलपुर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।
MP Weather Update : मध्यप्रदेश में मानसून ने अपने तेवर दिखाते हुए पूरे प्रदेश को तरबतर कर दिया है। बीते पांच दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, जबलपुर समेत 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हालात चिंताजनक हो गए हैं।
गुना, शाजापुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं श्योपुर, उज्जैन, देवास, राजगढ़, भोपाल, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, सिवन मंडला, बालाघाट में तेज बारिश का दौर रहेगा। इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का अलर्ट है।
अब तक एवरेज 14.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण नर्मदा नदी का जलस्तर 2 फीट बढ़ गया है। अन्य नदियों और बांधों में भी पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
सागर, टीकमगढ़, और बीना में बाढ़ के हालात हो गए हैं। सागर जिले में पगरा डैम के 11 में से 5 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है ताकि बांध का दबाव कम किया जा सके।
वहीं बीना के बिल्धव में स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई, जहां लोगों को घरों की छतों से रेस्क्यू करना पड़ा। इसके आलावा दतिया के सनकुआ धाम में एक युवक सिंध नदी में बह गया।
सरकार और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में राहत दल तैनात किए गए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास जारी हैं।
इन जिलों में अलर्ट
अब तक हुई इतनी बारिश
मध्यप्रदेश में भारी बारिश से हालात गंभीर
वहीं बीना के बिल्धव में स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई, जहां लोगों को घरों की छतों से रेस्क्यू करना पड़ा। इसके आलावा दतिया के सनकुआ धाम में एक युवक सिंध नदी में बह गया।
सरकार और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में राहत दल तैनात किए गए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास जारी हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari