MP Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

Weather Of MP: 16 मार्च 2024 को जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर में गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।

author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
mjgjhm

Weather Of MP

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

BHOPAL. मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ( Weather Of MP ) लेगा। अगले 4 दिन तक ओले-बारिश और आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर आने वाले चार दिनों में ( MP Weather News Today) जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित उज्जैन संभाग में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है ( MP Weather forecast )।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Chunav 2024 : MP में 2019 में चार चरणों में हुई थी वोटिंग, जानें कब-कहां हुए थे चुनाव

ऐसे रहेगा मौसम

  • 16 मार्च- जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर में गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 17 मार्च- जबलपुर, सिवनी, मंडला, उमरिया और डिंडोरी में ओले गिर सकते हैं। छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, कटनी, बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। वहीं, हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • 18 मार्च- मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और शहडोल में ओले गिर सकते हैं। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक होगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : जानें 17वीं लोकसभा में मोदी सरकार के सबसे अहम और चर्चित फैसले

अधिकतम और न्यूनतम तापमान:

  • भोपाल: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर: अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर: अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस
  • खजुराहो: अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस

आने वाले दिन में कुछ ऐसा रहेगा मौसम

  • 17 मार्च 2024: राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
  • 18 मार्च 2024: राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।
  • 19 मार्च 2024: राज्य के कुछ भागों में हल्की वर्षा हो सकती है।
MP weather MP weather Forecast MP Weather News Today