Lok Sabha Chunav 2024 : MP में 2019 में चार चरणों में हुई थी वोटिंग, जानें कब-कहां हुए थे चुनाव

Pratibha ranaa | Published:
Share
कत
Lok Sabha Chunav 2024

देश में पिछले लोकसभा चुनाव में देश में सात चरणों में वोटिंग हुई थी। मध्य प्रदेश में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के तहत वोटिंग हुई थी। यानी पिछले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था।

BHOPAL. केंद्रीय चुनाव आयोग आज 16 मार्च को देश में होने वाले लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Chunav 2024 ) की तारीखों का ऐलान करेगा। मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव ( MP Lok Sabha Chunav 2019 )में कांग्रेस के नकुलनाथ को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा था। आइए जानते हैं 2019 में कैसे हुए थे मध्य प्रदेश में चुनाव... ( MP Lok Sabha Chunav 2024 )

ये खबर भी पढ़िए...employees को लामबंद देख घबराई सरकार, जारी किया DA बढ़ाने का आदेश

2019 में कब कहां वोटिंग ?


पिछले लोकसभा चुनाव में देश में सात चरणों में वोटिंग हुई थी। मध्य प्रदेश में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के तहत वोटिंग हुई थी।

पिछले चुनाव में यह रहा था मतदान का शेड्यूल



  • 29 अप्रैल ( 6 सीटें) - सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा।
  • 6 मई ( 7 सीटें ) - टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल।
  • 12 मई ( 8 सीटें ) - मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़।
  • 19 मई ( 8 सीटें )- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : करीब 97 करोड़ वोटर डालेंगे वोट, जानें महिला, पुरुष से लेकर कितने हैं युवा वोटर्स

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान आज, 8 फेज में हो सकती है वोटिंग

प्रदेश में कुल इतने मतदाता


मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 64 लाख 15 हजार 310 मतदाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 5 करोड़ 18 लाख 67 हजार 474 मतदाता थे। वहीं देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha elections 2024 ) में अबकी बार करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। ये लोग ही भारत को दुनिया में वोट डालने वाले सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों (Democratic countries ) में से एक बनाते हैं। यह संख्या 2019 के चुनावों से पहले रजिस्टर्ड 89.6 करोड़ लोगों से 8.1 प्रतिशत अधिक है। इस बार कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता (2019 से 6.9 प्रतिशत अधिक) और 47.1 करोड़ महिलाएं (9.3 प्रतिशत अधिक) शामिल हैं। यह देश की आबादी का 66.8 प्रतिशत है।

ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने लिखी देशवासियों के नाम चिट्ठी, गिनाए सरकार के काम, बोले- हमारे और आपके साथ को एक दशक पूरा

2019 में 10 मार्च को हुआ था चुनावों का एलान


पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • मप्र लोकसभा चुनाव 2019
  • मप्र लोकसभा चुनाव 2024
  • MP Lok Sabha Chunav 2024
  • MP Lok Sabha Chunav 2019
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर