MP Weather Report : 23 जिलों में मानसून की एंट्री, भोपाल सहित कई जगह आंधी-बारिश

Jitendra Shrivastava | Jun 23, 2024, 20:58 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्य प्रदेश में अब मानसून की एंट्री हो गई है। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल गया। इसके कारण जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। कई जगह आंधी चलने और बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश होने की खबर मिली है...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है। भोपाल सहित प्रदेश के 23 जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के चलते झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। भोपाल में देर शाम अचानक आंधी और बिजली के साथ तेज बारिश हुई। कहीं ओलावृष्टि तो कहीं तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। सिवनी में घर गिरने से एक महिला की मौत भी हो गई है।

तेज बारिश से कच्चा मकान गिरा, महिला की मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी के छपारा ब्लॉक की संजय कॉलोनी में हादसा हो गया। बारिश की वजह से कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटवाया। छपारा थाने के टीआई सौरभ पटेल ने बताया कि तेज हवा के साथ हो रही बारिश से एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें...

पॉक्सो एक्ट : फोटो खींचकर एडिटिंग की, फिर ब्लेकमेल कर किया दुष्कर्म

सीहोर में 24 घंटे में 8.7 मिमी बारिश

सीहोर जिले में 3 दिन से बारिश हो रही है। रविवार को जिले के इछावर में अचानक मौसम बदलने से तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। लगातार रुक रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसान बोवनी कार्य में जुट गए हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 8.7 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

बारिश के लिए युवक को गधे पर उल्टा बिठाया

बारिश के लिए लोग तरह-तरह के जतन भी रहे हैं। एक ओर जहां कई जगह झमाझम बारिश हो रही है, तो धार में बारिश के लिए अनोखे प्रयत्न किए जा रहे हैं। धार जिले के दसई में जल्दी बारिश होने के लिए ग्रामीण और किसानों ने प्राचीन समय से चले आ रहे एक अजब गजब टोटके का सहारा लिया ओर 1 व्यक्ति को गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान में 7 बार घुमाया।

Tags:
  • MP weather report
  • मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री
  • 23 जिलों में मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा