MP Weather Report: मध्यप्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम में आई ठंडक

Manish Kumar | Oct 31, 2025, 18:19 IST
Share
mp weather report 31 october
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश में तीन मौसमीय सिस्टम सक्रिय होने से आंधी और ठंड का असर बढ़ा। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से तापमान में तेज गिरावट दर्ज हुई।मुरैना में नदी का जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में तीन वेदर सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में आंधी, बारिश और ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में गुरुवार से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मुरैना जिले के जनवेद का पुरा गांव में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। गांवों में खेतों में पानी भर गया और सड़कें नदी का रूप ले चुकी हैं।

कई जिलों में फसलें हुईं बर्बाद

बारिश के कारण कई इलाकों में किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सतना और सागर समेत कई जिलों में खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गुरुवार को औसतन डेढ़ इंच तक बारिश दर्ज की गई। दतिया, गुना, टीकमगढ़ और नौगांव में तापमान 23 डिग्री से नीचे पहुंच गया।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 वेदर सिस्टम, इन 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

35 जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 35 जिलों में बारिश दर्ज की गई। जबलपुर और खरगोन में 1.8 इंच जबकि दतिया में डेढ़ इंच पानी गिरा। धार में 1 इंच, गुना और रीवा में तीन-चौथाई इंच, और सागर में आधा इंच बारिश हुई। मलाजखंड, उमरिया और पचमढ़ी में भी अच्छी बरसात दर्ज की गई। बारिश के चलते कई जिलों में तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार देर शाम में भी 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इनमें झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और सीधी शामिल हैं। रीवा, मऊगंज, सतना और सिंगरौली में भी बादल छाए रहेंगे। मौमस विभाग के प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव हैं। इनमें एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक डिप्रेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ शामिल है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (31 अक्टूबर) : एमपी समेत उत्तर भारत में ठंडी हवा और बारिश की संभावना

ठंड ने बढ़ाई सर्द हवाओं की दस्तक

MP Weather Report: तेज हवाओं और लगातार रिमझिम बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में दिन का तापमान औसत से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। बारिश के बाद ठंड का यह दौर नवंबर की शुरुआत में लंबे समय तक जारी रह सकता है।

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • बारिश का अलर्ट
  • तापमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा