MP Weather Report : कई जिलों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने से 5 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jun 22, 2024, 20:53 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा और सागर संभागों के जिले में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई।

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शनिवार, 22 जून को कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। अगले चौबीस घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इधर सतना में बिजली गिरने से 4 की मौत हो गई, 5 घायल भी हुए हैं। वहीं हरदा के हीरापुर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राजधानी भोपाल समेत इन जिलों में बारिश हुई

मध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा और सागर संभागों के जिले में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा उज्जैन और जबलपुर संभागों के जिले अनेक स्थानों पर और शहडोल संभाग के जिलों में सभी स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Monsoon Update : छह दिन देरी से मानसून ने दी दस्तक, भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम

इन जगहों पर तेज हवा के साथ होगी बारिश

मध्यप्रदेश के मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। संभावना है कि इन स्थानों पर 65.5 से 115.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।

यहां भी होगी हल्की बारिश

इसके अलावा राजधानी भोपाल सहित विदिशा, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, मंदसौर, नीचम, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम की गतिविधियों के मद्देजनर इन स्थानों को येलो जोन में रखा गया है। इस दौरान अगले सात दिनों तक प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है।

इन जिलों में 48 घंटे में होगी मानसून की एंट्री

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके पहले दो दिन से प्री-मानसूनी एक्टिविटी जारी है। पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून शुक्रवार को प्रवेश कर चुका है।

Tags:
  • MP weather report
  • सतना में बिजली गिरने से 4 की मौत
  • अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा