मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Dec 14, 2024, 06:30 IST
MP Weather Report temperature and AQI situation
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिनों से शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया है। शीतलहर के चलते धूप बेअसर साबित हो रही है। ज्यादातर जिलों में पारा लुढ़क गया है. दिसंबर के पहले पखवाड़े में इतनी कड़ाके की ठंड पहली बार देखने को मिल रही है। इससे पहले दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इस तरह की ठंड देखने को मिली थी। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 28 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में ओस की बूंदें बर्फ में बदल गईं।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे कल्याणपुर (शहडोल), पिपरसमा (शिवपुरी), पचमढ़ी (नर्मदापुरम), नौगांव (छतरपुर) और अमरकंटक (अनूपपुर) जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल) में 3.1 डिग्री और अमरकंटक (अनूपपुर) में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।
![13 December weather]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 64 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ओरछा में 85, ग्वालियर में 93, रतलाम में 113 और भोपाल में 125 दर्ज हुई।
![December weather]()
मौसम विभाग ने अगले 4 दिन प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, फिलहाल 3-4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। कई जिलों में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। ऐसे में सरकार ने प्रदेशवासियों को ठंड से बचने की सलाह दी है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
13 December weather
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
December weather
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari