मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Dec 17, 2024, 06:30 IST
CM Mohan Yadav
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में कड़ाके ठंड ने लोगों को घर में बंद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं अगर आसान भाषा में कहें तो कड़ाके ठंड से मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में इंदौर, जबलपुर समेत 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश का तापमान बर्फीली हवाओं के चलते लगातार लुढ़कता जा रहा है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे पचमढ़ी (नर्मदापुरम), कल्याणपुर (शहडोल), मंडला, भोपाल और सीहोर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.9 डिग्री और सीहोर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।
![ब]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 148 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 155, जबलपुर में 160, इंदौर में 175 और बुरहानपुर में 183 दर्ज हुई।
![प]()
मौसम विभाग की तरफ से कई सारे शहरों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। जिसमें, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, मंदसौर, अशोकनगर, राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, सागर, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, सीहोर, कटनी, बड़वानी, नीमच, शाजापुर, शहडोल के अलावा अन्य शहर भी शामिल हैं। भोपाल में दिन के समय चटक धूप देखने को मिल सकती है, लेकिन हवाओं के चलते ठंड का एहसास जरूर होगा। बाकी अन्य शहरों में सुबह और शाम में हवा के साथ-साथ कोहरा भी देखने मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 20 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
ब
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
प
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari