मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Dec 29, 2024, 06:30 IST
Share
MP Weather Report 29 December
MP Weather Report 29 December Photograph: (the sootr )

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। कभी बादल छा रहे, कभी ओले गिर रहे, तो कभी बारिश हो रही है। कई जिलों में शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नरसिंहपुर, नौगांव (छतरपुर), राजगढ़, देवरा (सिंगरौली), टीकमगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नरसिंहपुर में 11.6 डिग्री और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

MP Weather Report 29 December
MP Weather Report 29 December

मप्र का AQI, जबलपुर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जबलपुर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 51 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मैहर में 66, खजुराहो में 75,भोपाल में 77 और मंदसौर में 97 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

MP Weather Report 29 December
MP Weather Report 29 December

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी घटनाओं के कारण मध्य प्रदेश में रातभर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने दिन में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि, आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार मावठा और पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम गुजरने के बाद 31 दिसंबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी, जिसके बाद पूरे एक महीने तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।

thesootr links

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MP weather today
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा