मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jan 02, 2025, 06:30 IST
Share
 MP Weather 01
MP Weather 01

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : इस सप्ताह देश में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी ओर मध्य भारत के विभिन्न भागों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों की बात करें तो जबलपुर जिले में घना कोहरा देखने को मिला तो अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। कल्याणपुर(शहडोल), नौगांव(छतरपुर), गुना, सागर और सीहोर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर(शहडोल) 6.1 में नौगांव(छतरपुर) 6.4, और गुना में 6.5 दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

a7c02d27-af0
a7c02d27-af0

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश में सबसे स्वच्छ शहर सागर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 54 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो मैहर में 55, उमरिया में 57, खजुराहो में 65 और जबलपुर में 69 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने गुरुवार (2 जनवरी) को नीमच, मंदसौर, जबलपुर, पन्ना और रीवा में शीतलहर की संभावना जताई है। जबकि, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, सागर, सतना, सीधी, सिंगरौली, सीहोर, श्योपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, दमोह, पन्ना, विदिशा, रायसेन, रीवा, मऊगंज, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना और अशोकनगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP weather news report
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा