मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Jan 05, 2025, 06:30 IST
Share
AQI MP Weather
AQI MP Weather

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : इस सप्ताह मध्य प्रदेश में मौसम का सितम जारी है। पूरे प्रदेश में शीतलहर का कहर देखा जा रहा है। पूरा राजगढ़ कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे सुबह के वक़्त शहर और आसपास के इलाकों में जाने वाले को सड़क से गुजरने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही। ठंड से ठिठुरते लोग अलाव से खुद सेंकते नजर आए। वहीं, सड़कों पर कोहरे का असर इतना था कि वाहन रेंगते नजर आए।

मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में हल्का परिवर्तन देखने को मिला है। कल्याणपुर (शहडोल ), पचमढ़ी (नर्मदापुरम), मंडला और नौगांव ( छतरपुर ) में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल ) में 4.1 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम ) 4.5, मंडला 5.0, नौगांव (छतरपुर) में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 98 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ओरछा में 106, खजुराहो में 131, सागर में 140 और बुरहानपुर में 120 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

26a4c819-44b
26a4c819-44b

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एमपी में हवाओं की रफ्तार और भी तेज होगी, जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। आगामी 22 दिनों तक प्रदेश में कई जिलों में शीतलहर चलेगी और घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, रायसेन, सीधी, नौगांव, शिवपुरी, सतना, सिवनी, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है।

ठंड बढ़ेगी

बता दें कि दक्षिण भारत से उठकर बादलों की एक लहर अब मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इसके कारण, प्रदेश में तापमान में गिरावट की शुरुआत होगी। 7 और 8 जनवरी को ठंड का असर गहरा हो सकता है, जब न्यूनतम पारा उत्तर-पूर्व इलाकों में 5 डिग्री और पश्चिमी इलाकों में 6 डिग्री के आसपास रहेगा। अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

उत्तर भारत में बर्फबारी का असर लद्दाख, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी देखा जाएगा, जहां पश्चिम से गोलाकार दिशा में बादलों की गति जारी रहेगी। कश्मीर में न्यूनतम पारा -4 डिग्री और अधिकतम 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। दक्षिण महासागर में बादल घने हैं, लेकिन उनका प्रभाव दक्षिण भारत के राज्यों पर कम होगा, जहां बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि बादल जरूर दिखेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम विभाग
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज