मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 25, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report temperature
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों से ठंड गायब हो गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुछ ही जिले ऐसे हैं जहां तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि ज्यादातर जिलों में तापमान 10 और उससे ज्यादा डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। नीमच, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़ और छतरपुर जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान नीमच में 9.2 डिग्री और छतरपुर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।
![4438bb5e-9b2]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 86 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 97, जबलपुर में 127,बुरहानपुर में 134, इंदौर में 160 एक्यूआई है।
![56e35f82-398]()
मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब और उससे सटे इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। अगले 2 दिन में हवा का रुख उत्तरी हो जाएगा। इससे प्रदेश एक बार फिर सर्द हवाओं की चपेट में आ जाएगा और दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, टीकमगढ़, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुरैना, मौसंम, रतलाम, रीवा, शहडोल, सतना, सागर में बारिश की संभावना है। जिसके बाद ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदल रहा जिसे ठंड बढ़ रहा है 25 जनवरी से तेज ठंड का एक और दौर शुरू होगा, जो पूरे सप्ताह रहेगा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
4438bb5e-9b2
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
56e35f82-398
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari