मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Jitendra Shrivastava | Feb 05, 2025, 06:30 IST
mp-weather-report Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में ठंड कम हो चुकी है और अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। फरवरी में पहले सप्ताह में तापमान बढ़ रहा है। इससे गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान में हल्की गिरावट होने का अनुमान जताया है। कई जिलों का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री पर पहुंच गया है। सबसे गर्म स्थान सिवनी रहा, यहां का तापमान 34.2 डिग्री रहा। इसके अलावा मंडला में भी काफी गर्मी देखी गई। राजधानी भोपाल में भी तापमान 32 डिग्री के पास पहुंच गया।
मध्य प्रदेश में सर्दी थोड़ी कम हुई है। राज्य के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद शाजापुर जिले के गिरवर में तापमान 8.8 डिग्री और निवाड़ी जिले के पमनगर में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीहोर जिले के कल्याणपुर (शहडोल) में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। छत्तीसगढ़ के नौगांव में भी तापमान 10.2 डिग्री पर आ गया। इस स्थिति में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने ठंड बढ़ने पर आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।
![thesootr]()
मप्र का
देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर जिले की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 92 दर्ज हुआ।
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
तापमान के बढ़ने से अब रात को ठंड कम हो गई है। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार पांच फरवरी से तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान बताया है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क है। उज्जैन जिले में दिन में दिनभर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दोपहर का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। दिन में गर्मी का अहसास होगा, जबकि रात में ठंडक बनी रहेगी। अधिकतम पारा 31 डिग्री रहने की संभावना है। हवा में नमी का प्रतिशत करीब 35 रहेगा। रात्रि में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहेगा एवं रात में हवा के साथ मौसम ठंडक भरा रहेगा। जिले में हवा की गति 05 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
thesootr
मप्र का AQI , मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari