दिन में हवा के साथ धूप तो रात में बढ़ी ठंड, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Feb 07, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report 6 feb
MP Weather Report 6 feb

मध्य प्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर और उज्जैन संभाग को छोड़ सभी संभागों में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। सुबह गुनगुनी धूप के साथ हवाएं चल रहीं थीं तो रात में हवाएं थोड़ी सर्द हो गईं। इसके अतिरिक्त ग्वालियर संभाग के जिलों में गुरुवार की सुबह कोहरे से राहत देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन देखनो को नहीं मिला। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, और उज्जैन जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान भोपाल में 30 डिग्री और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

mp weather report
mp weather report

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 78 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 125, इंदौर में 127, जबलपुर में 132 और ग्वालियर में 140 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 6 feb
Air Quality Meters 6 feb

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम में धूप-हवाओं की आंखमिचौली के बीच एक बार फिर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 7 फरवरी से मौसम में थोड़ा बदलाव होगा और रात का तापमान कम होगा। इसके बाद 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान भी है। मौसम विभाग की मानें तो 20 फरवरी के बाद मौसम में थोड़ी गर्माहट आएगी और ठंड का असर कम होगा। इससे दिन और रात का तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • Mp Weather MP Weather Forecast
  • MP weather news report
  • MP Weather Alert Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा