मध्यप्रदेश में मौसम और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 08, 2024, 06:30 IST
Share
MP Weather 000
MP Weather 000

दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर में प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा। ठंड और कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनेगी। खास करके मालवा-निमाड़ क्षेत्र में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह से लेकर जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान शीत लहर चलने के साथ मालवांचल के कई जिलों में पाला पड़ने के आसार रहेंगे। कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कड़ाके की ठंड से भी राहत मिल सकती है। दिसंबर अंत से जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड, शीतलहर पाला और घना कोहरा छाने का अनुमान है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कल्याणपुर (शहडोल ),रीवा, चित्रकूट (सतना ), राजगढ़ और टीकमगढ़ शहरों में तापमान सामान्य से कम रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान कल्याणपुर (शहडोल ) 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

AiR COLD
AiR COLD

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 58 दर्ज हुआ। अन्य बड़े शहरों की बात करें तो खजुराहो में 69, बुरहानपुर में 86 ,जबलपुर में 90 और भोपाल 96 एयर क्वालिटी की गई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Quality Air
Quality Air

मौसम का पूर्वानुमान

भोपाल में 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। रात्रि का तापमान 13.8 डिग्री आ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो या तीन दिन बाद सर्दी का नया दौर शुरू हो सकता है। रात का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तरी इलाकों और पहाड़ों पर वेदर बदल सकता है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बर्फीली हवा के कारण भोपाल में ठंडक बढ़ेगी। अगले 48 घंटे में बादल छंटने की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • एमपी सर्दी
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा