MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Aug 24, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 24 august
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, उज्जैन, शाजापुर, डिंडौरी, सिंगरौली, नर्मदापुरम और बड़वानी के सेंधवा सहित कई जिलों में बारिश हुई।

श्योपुर और शिवपुरी में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी शनिवार शाम को तेज बारिश शुरू हो गई, जबकि दिनभर घने बादल और हल्की बूंदाबांदी हो रही थी।

मध्यप्रदेश के श्योपुर में 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि जबलपुर में 2.6 इंच, पचमढ़ी में 2 इंच, बालाघाट के मलाजखंड-मंडला में 1.8 इंच, गुना में 1.4 इंच और नरसिंहपुर में 1.2 इंच पानी गिरा।

इसी दौरान, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रतलाम, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, इंदौर, शिवपुरी, दमोह, उमरिया, खंडवा, रीवा, दतिया, भोपाल, उज्जैन, रायसेन, सागर, छतरपुर, खजुराहो, नौगांव, बैतूल, मऊगंज, मंदसौर, राजगढ़, बड़वानी, शाजापुर, आगर-मालवा, विदिशा, सीहोर, देवास समेत कई जिलों में भी बारिश हुई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 24.0 डिग्री, इंदौर में 26.0 डिग्री, ग्वालियर में 33.9 डिग्री, उज्जैन में 23.0 डिग्री और जबलपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.6 डिग्री तक आ गया। ग्वालियर में 33.9 डिग्री, मुरैना में 33.6 डिग्री, खजुराहो में 33.4 डिग्री, रीवा में 32.6 डिग्री और पृथ्वीपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस खंडवा में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

cd09f7a5-bca
cd09f7a5-bca


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून फिर से अपने रंग में आ गई है और बारिश का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पूरे प्रदेश में तेज और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 32.4 इंच बारिश हो चुकी है।

यह कुल लक्ष्य का 87 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य से केवल 4.6 इंच दूर है। वहीं, इस समय तक 5.8 इंच अधिक बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में तो सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, वहीं कई जिलों में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हो चुकी है।

शनिवार को MP के बड़ौदा में 174.0 मिमी, कोलारस में 156.0 मिमी, श्योपुर में 128.8 मिमी, बदरवास में 115.0 मिमी, कट्ठीवाड़ा में 85.0 मिमी और पांढुर्णा में 79.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

8ab9e230-df8
8ab9e230-df8


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसका मुख्य कारण एक मानसून ट्रफ लाइन है, जो दतिया और सीधी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा, एक और ट्रफ लाइन प्रदेश के मध्य से गुजर रही है, जबकि दक्षिणी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इन तीनों मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में 24 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच और मंदसौर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में मौसम का मिजाज उग्र हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है, इसलिए प्रशासन भी अलर्ट पर है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news | MP Weather update | MP में मौसम अलर्ट | IMD मौसम पूर्वानुमान | IMD मौसम अपडेट | आज का मौसम | एमपी का मौसम | एमपी में आज का मौसम | मौसम पूर्वानुमान | एमपी का मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | एमपी में भारी बारिश | भारी बारिश का अलर्ट

Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मानसून
  • एमपी में भारी बारिश
  • भारी बारिश का अलर्ट
  • भारी बारिश
  • मौसम
  • mp weather alert
  • MP में मौसम अलर्ट
  • मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान
  • IMD मौसम अपडेट
  • IMD मौसम पूर्वानुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा